Road Condition News in Hindi

रायबरेली: छोटा घोसियाना में ओवरब्रिज के नीचे धंसी सड़क, जानलेवा गड्ढे से राहगीर परेशान

रायबरेली: छोटा घोसियाना में ओवरब्रिज के नीचे धंसी सड़क, जानलेवा गड्ढे से राहगीर परेशान

रायबरेली के छोटा घोसियाना में ओवरब्रिज के नीचे मुख्य सड़क का हिस्सा धंसने से बड़ा और खतरनाक गड्ढा बन गया है। बारिश के बाद पैदा हुई इस स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किल बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने अमृत योजना के तहत हुए कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत और जांच की मांग की है।

Hamirpur : आज़ादी के 75 साल बाद भी सड़क की आस,गर्भवती को बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा अस्पताल

Hamirpur : आज़ादी के 75 साल बाद भी सड़क की आस,गर्भवती को बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा अस्पताल

Hamirpur : हमीरपुर के परसदवा डेरा गांव में गर्भवती महिला को कीचड़ भरे रास्ते के कारण बैलगाड़ी से अस्पताल ले जाना पड़ा।बरसात में सड़क की हालत इतनी खराब है कि एम्बुलेंस तक नहीं पहुंच पाती।गांववाले वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन आश्वासन अब तक अधूरा है।

Chandauli : मुगलसराय में जलभराव से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन

Chandauli : मुगलसराय में जलभराव से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन

Chandauli : मुगलसराय के जायसवाल स्कूल रोड पर जलभराव और सड़क की खराब हालत के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया।सड़क की गड्ढेदार हालत से बच्चों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने प्रशासन को चेतावनी दी और समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Firozabad : विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज़ ग्रामीणों का धरना,पांचवे दिन भी जारी

Firozabad : विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज़ ग्रामीणों का धरना,पांचवे दिन भी जारी

Firozabad : फ़िरोज़ाबाद की टुंडला विधानसभा के हसनपुर गाँव में विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज़ ग्रामीण पांच दिन से धरने पर बैठे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव की 900 मीटर सड़क में 200 से अधिक गड्ढे हैं और शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं हुआ।उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा।