सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि वो अपनी कमियां छिपाने के लिए आरोप लगा रही हैं। आपको बता दें कि मायावती ने कहा था कि 2019 में चुनाव हारने क बाद सपा नेताओं ने उनका फोन उठाना ही बंद कर दिया था।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि वो अपनी कमियां छिपाने के लिए आरोप लगा रही हैं। आपको बता दें कि मायावती ने कहा था कि 2019 में चुनाव हारने क बाद सपा नेताओं ने उनका फोन उठाना ही बंद कर दिया था।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में मंगेश यादव एनकाउंटर मामले को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना दिया है। यदि दिमाग होता तो चप्पल में एनकाउंटर नहीं करते। कोई STF से सवाल करेगा। मठाधीश और माफिया में ज्यादा अंतर नहीं है।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अटल आवासीय विद्यालय के नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि 'बांटने का एजेंडा चलाने वाले लोग गरीबों की शिक्षा जरुरत को नहीं समझेंगे'। बता दें कि यह विद्यालय मोहनलालगंज के सिठौली कला गांव में बनाया गया है।
Jalaun News: सरकार के अथक प्रयास के बाद भी कई गांवों की हालत आज भी खस्ता बनी हुई है। जालौन के ग्राम अखनीबा की दुर्दशा से ग्रामीण खासे परेशान हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन से लेकर प्रदेश के सीएम तक गांव की समस्याओं को लेकर शिकायतें कर चुके हैं लेकिन आज भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त राज्य अमेरिका में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दिए गए बयानों और उनकी हाल की गतिविधियों पर काफी नाराजगी जताई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखकर आरोप लगाया कि राहुल गांधी का लक्ष्य देश को गृह युद्ध की तरफ धकेलना है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2024 का इनॉगरेशन करते हुए कहा कि- इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर को 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। इस दशक के अंत तक यानी 2030 तक भारत के युवाओं के लिए 60 लाख जॉब क्रिएट होगी।
अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर बरेली के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कमजोर बूथों को मजबूत करने का काम अभी से शुरू किया जाए।
ब्रज में राधाष्टमी की धूम कड़-कड़ में रम चुकी है। श्रीकृष्ण जन्म उत्सव के 15 दिन बाद ब्रज में बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है। वृंदावन और बरसाना, दोनों जगहों पर करीब 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं।
उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार वैश्विक बाजार में अपनी बढ़ती धाक को और प्रशस्त करने के लिए सेमीकॉन इंडिया 2024, इलेक्ट्रॉनिका इंडिया 2024 के साथ ही प्रोडक्ट्रॉनिका इंडिया 2024 का भी आयोजन करने जा रही है।
यूपी में एक बार फिर से 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला करके उन्हें नए पद पर बैठाया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश-दुनिया की चिंता का सबसे बड़ा विषय जलवायु परिवर्तन है। अनियंत्रित व अनियोजित विकास मानवता के सामने संकट खड़ा कर चुका है। असमय बारिश, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि हो रही है।
योगी सरकार के मिशन रोजगार के तहत उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 647 वन रक्षकों/वन्यजीव रक्षकों व 41 अवर अभियंताओं को लोकभवन सभागार में मंगलवार को नियुक्ति पत्र मिला।
यूपी में विधानसभा उप चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन ने कोई घोषणा नहीं की है पर आम चुनाव 2024 के बाद प्रदेश का सियासी पारा हाई है। ऐसे में सीएम योगी ने इससे पहले 10 सीटों में से 7 सीटों वाले जिलों में 5 हजार करोड़ की 8 हजार 518 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलन्यास किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश, सीमावर्ती बिहार और नेपाल की तीन करोड़ से आबादी का हर लिहाज से महत्वपूर्ण केंद्र है। आज गोरखपुर नए भारत की विकास यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से, उनके मार्गदर्शन में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
एटा जिले में झोलाछाप चिकित्सक बेलगाम हो गए हैं। आलम ये है कि गैरकानूनी काम करने बाद भी उन्हें किसी का जरा भी डर नहीं है। झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्यवाही करने गई स्वस्थ्य टीम को एक झोलाछाप डॉक्टर और उसके दर्जन भर साथियों ने मिलकर बंधक बना लिया।