अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव में कुल 3,70,829 मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव में कुल 3,70,829 मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन समय में संशोधन किया है। 6 फरवरी से मंदिर का गर्भगृह सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुलेगा। इस तरह, भक्त प्रतिदिन 15 घंटे तक दर्शन कर सकेंगे। इससे पहले, दर्शन का समय 18 घंटे निर्धारित था, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे संशोधित किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर बरसे। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ सनातन धर्म के इस सबसे बड़े आयोजन का साक्षी बनकर देश व दुनिया गौरव की अनुभूति कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेकर षडयंत्र करने वाले तत्वों के द्वारा लगातार शरारत पर शरारत करते हुए झूठ व असत्य के नित नए प्रतिमान गढ़े
प्रयागराज में गत माह प्रारंभ हुए महाकुंभ को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के लिए सरकार को समाज के हर वर्ग का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
विंध्याचल धाम में भक्तों की अपार आस्था देखने को मिली। बीते 23 दिनों में 74 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए, जबकि 30 लाख से ज्यादा वाहन मिर्जापुर जिले की सीमा से होकर गुजरे।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ हादसे को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मांग की है कि सरकार केवल बजट के आंकड़े देने के बजाय महाकुंभ में हुई मौतों और घायलों के बारे में भी स्पष्ट जानकारी दे।
प्रयागराज महाकुंभ में वैष्णव साधुओं द्वारा एक दुर्लभ तपस्या का प्रारंभ हुआ है, जिसमें साधक जलती आग के बीच बैठकर आध्यात्मिक साधना करते हैं। बसंत पंचमी के पावन दिन से शुरू हुई इस कठोर साधना को "पंच धूनी तपस्या" या "अग्नि स्नान साधना" कहा जाता है।
योगी सरकार अपने वार्षिक बजट को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। अनुमान है कि यह बजट फरवरी के अंतिम सप्ताह में पेश किया जाएगा।
सपा प्रमुख ने अयोध्या की जनसभा में कहा—"यह चुनाव नहीं, सत्ता के अहंकार को चुनौती है"...
श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया है। उन्हें ब्रेन हेमरेज के निदान के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मिक उत्थान का एक महान अवसर है। आनंदधाम के पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के अनुसार, महाकुंभ केवल संतों और तपस्वियों के लिए नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए है।
मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में शुक्रवार शाम को प्रचार समाप्त होने के साथ ही मतदान की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह चुनाव भाजपा और सपा के बीच प्रतिष्ठा का युद्ध बन गया है, जिसमें दलित और ब्राह्मण वोटर्स निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतो, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान अब एक नए शिखर पर पहुंच गया है।
दिल्ली-पश्चिमी यूपी को जाम मुक्त कनेक्टिविटी देगा संशोधित क्षेत्रीय गतिशीलता प्लान...
संत पंचमी के पवित्र अवसर पर सोमवार को त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान के लिए आस्था का जनसमुद्र उमड़ पड़ा। महाकुम्भ के तीसरे अमृत स्नान पर करोड़ों श्रद्धालु देर रात से ही पुण्य की कामना के साथ संगम की रेत पर एकत्रित होने लगे।