UP Heat Wave : उत्तर प्रदेश में सूरज आग बरसा रहा है और गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी लखनऊ समेत कई ज़िले लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।

भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान हैं। तालाब सूख चुके हैं, जिसके चलते पशु पक्षी हर कोई सूरज की भीषण तपिश से बेहाल हैं। जून महीने में जैसे जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं। तापमान भी लगातार चढ़ाई कर रहा है। पानी की तलाश में नील गायों का झुंड खेतों में घूम रहे हैं।
तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। आसमान से मानो आग बरस रही है। लोगों को सूरज के प्रकोप से बचने के लिए मजबूरीवश मुंह ढक कर चलना पड़ रहा है। प्रयागराज में अधिकतम पारा 46 डिग्री के पास दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में मॉनसून का इंतजार भी लंबा होता