दीपावली पर योगी सरकार प्रदेश के उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 नवंबर को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 1.89 करोड़ से अधिक परिवारों के बैंक खातों में 1,500 करोड़ रुपये की गैस सिलेंडर सब्सिडी ट्रांसफर करेंगे।
