कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक का चौथा स्थापना दिवस सेवा और सम्मान के साथ मनाया गया। संचालक राजीव तिवारी के अनुसार, करीब तीन वर्षों में लगभग 9,500 जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराने में मदद की गई। कार्यक्रम में पत्रकारों को सम्मानित करने के साथ लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की गई।
