Janmashtami News in Hindi

मथुरा को मिली ₹1,051 करोड़ की विकास सौगात, सीएम योगी ने 229 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मथुरा को मिली ₹1,051 करोड़ की विकास सौगात, सीएम योगी ने 229 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह समेत ₹1,051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में 7,240 लाभार्थियों को आवास योजनाओं की सहायता राशि के साथ विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र, चेक और ट्रैक्टर की चाबी वितरित की गई। इस दौरान ब्रजभूमि और भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित पुस्तक 'ECHOES OF DIVINITY' का विमोचन भी हुआ।

जन्माष्टमी पर CM योगी का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से विकसित और गौरवशाली उत्तर प्रदेश का संकल्प

जन्माष्टमी पर CM योगी का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से विकसित और गौरवशाली उत्तर प्रदेश का संकल्प

जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, सुरक्षा व विकास पहुंचाने के संकल्प पर जोर दिया।