अटल पार्क की भूल-भुलैया का उद्घाटन होने के बावजूद एक माह बाद भी जनता के लिए नहीं खोला गया, जिससे लोग निराश लौट रहे हैं। नगर निगम की चुप्पी और प्रबंधन की लापरवाही पर स्थानीय नागरिकों ने नाराज़गी व्यक्त की है।
अटल पार्क की भूल-भुलैया का उद्घाटन होने के बावजूद एक माह बाद भी जनता के लिए नहीं खोला गया, जिससे लोग निराश लौट रहे हैं। नगर निगम की चुप्पी और प्रबंधन की लापरवाही पर स्थानीय नागरिकों ने नाराज़गी व्यक्त की है।
Jhansi : झांसी महापौर ने लहरगिर्द आल्हाघाट स्थित जोनल कार्यालय तृतीय का विधिवत पूजन और लोकार्पण किया। इस नए कार्यालय के माध्यम से 60 वार्डों में 23 वार्डों का प्रशासन और नागरिक सेवाएं सुगम होंगी। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख पार्षद, अधिकारी और नगर आयुक्त सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
Lucknow : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से राजभवन में लोक निर्माण और विद्युत विभाग द्वारा सात प्रमुख निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया गया।इनमें सोलर प्लांट, आधुनिक किचन, चिलर एसी प्लांट, अग्निशमन प्रणाली और जनरेटर की स्थापना जैसे कार्य शामिल हैं।राज्यपाल ने गुणवत्ता, टिकाऊपन और उपयोगिता आधारित डिजाइन पर जोर देते हुए निर्माण कार्यों को अनुकरणीय बताया।
Pratapgarh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 570 करोड़ रुपये की 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तुष्टिकरण नहीं, बल्कि विकास से संतुष्टीकरण की संस्कृति है और बहन-बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।जनसभा में सीएम ने सपा, बसपा, कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं पर तीखे प्रहार किए।
Gorakhpur : पैडलेगंज गुरुद्वारा में रविवार, 24 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव के साथ गुरुद्वारा परिसर का निरीक्षण किया।
बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹2264 करोड़ की 545 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जनसभा में विपक्ष की तुष्टीकरण नीति पर हमला बोला और कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने 6000 युवाओं को नियुक्ति पत्र, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और टैबलेट भी वितरित किए।
Gorakhpur : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में नवनिर्मित महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 जुलाई को विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी.
YOGI ADITYANATH- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को 233.20 करोड़ रुपये की 303 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 189 परियोजनाओं का शिलान्यास और 114 का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर नगर निगम और NTPC के बीच कचरे से कोयला बनाने वाले प्लांट के लिए MoU पर भी हस्ताक्षर हुए। योगी ने कहा कि शहरी विकास भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में अहम कदम है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भटहट के पिपरी में बन रहे प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 30 नवंबर तक सभी बचे हुए काम हर हाल में पूरा करें ताकि दिसंबर माह के आयुष विश्वविद्यालय का भव्य उद्घाटन कराया जा सके।
गौतमबुद्ध नगर के इंडिया एक्सपो मार्ट में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रेड शो का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश के इस ट्रेड-शो 3.5 लाख से ज्यादा लोगों पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस ने सेफ्टी और ट्रैफिक को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों शुक्रवार और शनिवार से गोरखपुर पर जारी उपहारों के बौछार का सिलसिला रविवार (10 मार्च) को भी जारी रहेगा। रविवार को दोपहर बाद सीएम योगी नगर निगम की 482 करोड़ रुपये की 253 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।