Hata News in Hindi

कुशीनगर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का सपोर्ट ट्रैक ढलाई के दौरान गिरा, 3 मजदूर घायल

कुशीनगर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का सपोर्ट ट्रैक ढलाई के दौरान गिरा, 3 मजदूर घायल

कुशीनगर के हाटा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर एनएच-28 के निर्माणाधीन ओवरब्रिज में ढलाई के दौरान सपोर्ट ट्रैक गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हाटा में प्राथमिक उपचार दिया गया। तहसीलदार जया सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के बाद निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं।

कुशीनगर सर्वे-सट्टा सुधार मेले में 518 शिकायतों का निस्तारण

कुशीनगर सर्वे-सट्टा सुधार मेले में 518 शिकायतों का निस्तारण

कुशीनगर के हाटा में आयोजित सर्वे-सट्टा सुधार मेले में किसानों की 518 शिकायतों का निस्तारण किया गया। 136 नए सदस्य बनाए गए और आधार, मोबाइल, बैंक खाते, सट्टा व सर्वे से जुड़े रिकॉर्ड में सुधार किया गया। समिति चेयरमैन ने छोटे किसानों को प्राथमिकता से गन्ना पर्ची देने और खराब फसल पर मुआवजे की व्यवस्था की मांग उठाई।

हाटा में समाधान दिवस में 50 शिकायतें, 6 का मौके पर निस्तारण; ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिए त्वरित जांच के निर्देश

हाटा में समाधान दिवस में 50 शिकायतें, 6 का मौके पर निस्तारण; ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिए त्वरित जांच के निर्देश

हाटा तहसील में नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 50 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। लंबित मामलों की तत्काल जांच कर गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए अधिकारियों को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।