Hapur News in Hindi

हापुड़ में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

हापुड़ में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

हापुड़ में मेरठ एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर सुधीर कुमार को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी पर बिजली कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है और थाना देहात में आगे की कार्रवाई जारी है।

हापुड़ में स्कूल खुलते ही डीएम कविता मीना का औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी

हापुड़ में स्कूल खुलते ही डीएम कविता मीना का औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी

हापुड़ की डीएम कविता मीना ने स्कूल खुलते ही गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की शैक्षणिक क्षमता, मिड-डे मील, बुनियादी सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

बिजली कटौती से नाराज़ लोगों ने लगाया जाम, ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

बिजली कटौती से नाराज़ लोगों ने लगाया जाम, ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

हापुड़ के विद्यानगर, राजनगर और केशव नगर में लगातार बिजली कटौती से परेशान लोगों ने सभासद मोनू बजरंग के नेतृत्व में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों ने तीन दिनों से बिजली और पानी की समस्या का आरोप लगाया। एसडीएम इला प्रकाश के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।