गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गोरखपुर के एनेक्सी भवन में हुई विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित पांच अधिकारियों के खिलाफ मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कड़ा एक्शन लिया है।
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गोरखपुर के एनेक्सी भवन में हुई विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित पांच अधिकारियों के खिलाफ मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कड़ा एक्शन लिया है।
Gorakhpur : पैडलेगंज गुरुद्वारा में रविवार, 24 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव के साथ गुरुद्वारा परिसर का निरीक्षण किया।
Gorakhpur : गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट हार्वट बंधा टू-लेन बाईपास का काम पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से अधूरा पड़ा है। प्रोजेक्ट की डीपीआर स्वीकृत होने के बावजूद समय से कार्य पूरा नहीं हुआ और निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री के गृह जनपद में योजनाओं की यह स्थिति पीडब्ल्यूडी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
Gorakhpur : गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।लेकिन जब यूपी की बात की टीम ने मुख्य अभियंता राकेश कुमार से जवाब लेने पहुंची, तो उन्होंने मिलने से ही इनकार कर दिया और कहा कि मीडिया से बात करने का समय नहीं है।अभियंता का यह तानाशाही रवैया मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं की गंभीरता पर सवाल
Gorakhpur : गोरखपुर आरटीसी में महिला रिक्रूटों के हंगामे के बाद शासन ने सख्त रुख अपनाया है।प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी राजीव कृष्ण ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को ट्रेनिंग सेंटर की निगरानी और व्यवस्थाओं की समीक्षा के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि रिक्रूटों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाए, ट्रेनिंग में कोर्ट की गाइडलाइनों का पालन हो और कोई लापरवाही न हो।
Gorakhpur : गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकतर शिकायतें जमीन कब्जे और पुलिस विभाग से जुड़ी थीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि भूमि माफिया किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और किसी गरीब की इलाज के अभाव में मृत्यु नहीं होनी चाहिए।
Gorakhpur : सावन शिवरात्रि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर और संतकबीरनगर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। यह आयोजन श्रद्धालुओं की आस्था को सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया। गोरखनाथ, मानसरोवर, मुंजेश्वर और तामेश्वर नाथ जैसे मंदिरों में यह भव्य आयोजन हुआ।
Gorakhpur : सावन मास की शिवरात्रि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठाधीश्वर के साथ अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल, गोदुग्ध और गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। इस अवसर पर कई राजनीतिक एवं धार्मिक गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
Gorakhpur : उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर स्थित 26वीं वाहिनी पीएसी परिसर में अत्याधुनिक 11 मंजिला बैरक का निर्माण कराया है। 11.67 करोड़ की लागत से बने इस बैरक में रहने, भोजन, जल संरक्षण और अग्नि सुरक्षा जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके लोकार्पण की संभावना है।
UP : उत्तर प्रदेश में 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान के तहत एक दिन में 37.21 करोड़ से अधिक पौधे रोपकर नया रिकॉर्ड बना।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से अभियान की शुरुआत की, अन्य मंत्रियों और जनता ने भी पूरे राज्य में भागीदारी निभाई।अभियान की पारदर्शिता के लिए जियो टैगिंग और मॉनिटरिंग सिस्टम से हर पौधे की निगरानी की गई।
Gorakhpur : गोरखपुर की पंखुड़ी त्रिपाठी आर्थिक कठिनाइयों के कारण स्कूल फीस न जमा कर पाने से पढ़ाई से वंचित थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में उसकी समस्या सुनकर फीस माफ करवाई गई। अब पंखुड़ी फिर से स्कूल जाकर पढ़ाई कर रही है और उसने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
Gorakhpur: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को शीघ्र, पारदर्शी और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए।
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में पढ़ाई छोड़ने वाली छात्रा पंखुड़ी त्रिपाठी को पढ़ाई जारी रखने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने उसकी फीस माफ कराने या खुद व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अफसरों को हर जरूरतमंद की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश भी दिए।
Gorakhpur : गोरखपुर में राप्ती नदी के बांधों की मरम्मत अधूरी रह गई है, जिससे मानसून में टूटने का खतरा बढ़ गया है। गंडक विभाग के अधिकारी और बाहर से आए ठेकेदार सरकारी धन का दुरुपयोग कर काम अधूरा छोड़ गए हैं। इससे नदी का जलस्तर बढ़ने पर भारी जनहानि की आशंका जताई जा रही है।
Gorakhpur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दौरा 30 जून से गोरखपुर में शुरू हो रहा है, जिसमें वे AIIMS के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करेंगी।दो दिन में राष्ट्रपति तीन प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगी, जिनमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी की मेजबानी में गोरखपुर ने इस ऐतिहासिक अवसर के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।