मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई को संभल दौरे पर रहेंगे। वे ₹569 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही चंदौसी में भगवान राम की उत्तर भारत की सबसे ऊंची प्रतिमा और 140 फीट से अधिक ऊंची भगवान गणेश प्रतिमा का वर्चुअल उद्घाटन एवं अनावरण भी करेंगे।
