हाथरस में राहुल गांधी के समर्थन में दिल्ली कूच के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाथरस-अलीगढ़ सीमा पर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच नोकझोंक हुई तथा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया, जबकि पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
