वृंदावन के स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह में ब्रजरज उत्सव 2026 की शुरुआत हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका ‘गंगा’ से हुई। प्रस्तुति में गंगा के अवतरण, पौराणिक प्रसंगों और नदी प्रदूषण की समस्या को दर्शाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 24 अक्टूबर से मथुरा के धौलीप्याऊ में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे।
