बहराइच में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। छात्र एकता और नौजवान एकता के नारे लगाए।
बहराइच में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। छात्र एकता और नौजवान एकता के नारे लगाए।
बहराइच में आजाद समाज पार्टी ने दलित उत्पीड़न और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रदीप सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जाने से पहले उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
मुख्यमंत्री आज बहराइच और श्रावस्ती के दौरे पर 748 करोड़ रुपये से अधिक की 153 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, स्टडी किट, चाबियां और आयुष्मान कार्ड वितरित करेंगे तथा दोनों जिलों में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
बहराइच के थाना बौंडी क्षेत्र के टिकुरी गांव में 12 वर्षीय बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर उसे नदी में खींच लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है, वहीं जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सहायता का भरोसा दिया है।
बहराइच के मटेरा विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से परेशान जनता की समस्या को लेकर सपा विधायक मारिया शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। विधायक ने स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों और आम लोगों को हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
बहराइच में NRHM घोटाले के आरोपी मुकेश श्रीवास्तव के मामले में विजिलेंस टीम ने उनके भाई और नगर पंचायत पयागपुर अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव के घर और कार्यालय पर दबिश दी। वे मौके पर नहीं मिले और फोन भी स्विच ऑफ था। जांच टीम बिना गिरफ्तारी के वापस लौट गई, लेकिन जांच जारी है।
बहराइच में बिना फायर एनओसी और स्वीकृत नक्शे के संचालित होटलों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। संयुक्त टीम के निरीक्षण में कई सुरक्षा खामियां मिलने पर होटल संचालकों को एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। समयसीमा पूरी होने पर संबंधित होटलों के खिलाफ सीज की कार्रवाई की जाएगी।
बहराइच के पयागपुर से पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव को एनआरएचएम घोटाले से जुड़े मामले में विजिलेंस टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। विभिन्न जिलों में उनकी फर्मों और अस्पतालों से जुड़े मामलों की जांच जारी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के विस्थापित भरथापुर गांव की नई कॉलोनी का नाम 'भरतपुर' घोषित किया। उन्होंने 136 परिवारों को आवास व भूमि आवंटन पत्र सौंपे।
Bahraich: बहराइच जिले के पयागपुर में बिजली की अघोषित कटौती से नाराज BJP विधायक सुभाष त्रिपाठी आधी रात को पावर हाउस पहुंचे और SDO, JE को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने विभाग पर जनता को परेशान करने और सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया। कई गांवों में 72 घंटे से बिजली नहीं है, जिससे लोग गर्मी में बेहाल हैं। विधायक ने तत्काल समाधान के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को बहराइच के मिहीपुरवा (मोतीपुर) तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने नव निर्मित तहसील भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए आक्रांताओं के महिमा मंडन पर कड़ा प्रहार किया और इसे देशद्रोह करार दिया।
फार्मर रजिस्ट्री कार्य संतोषजनक न होने पर डीएम ने सीएससी संचालकों को लगायी फटकार।शिथिल कार्य करने वाले कार्मिकों को भी दी चेतावनी
बहराइच की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में असमय काल-कवलित हुए रामगोपाल मिश्र के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद मृतक रामगोपाल के भाई किशन ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री जी से वह सब कुछ मिला है, जिसकी हमें जरूरत थी। पूरे परिवार को यह भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा।
सीएम योगी का रवैया बहराइच हिंसा में हुए लापरवाही को लेकर सख्त हैं। ऐसे में इस मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर सीएम बड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। वहीं एसपी वृंदा शुक्ला पर भी इस संदर्भ में गाज गिर सकती है।
बहराइच के महसी में प्रतिमा विसर्जन मामले को लेकर हुए विवाद के बाद जिलाधिकारी से लेकर प्रशासन के हर अधिकारी को सड़क पर खड़ा कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।