हरदोई की बिलग्राम तहसील में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से शिविर आयोजित किया गया। विधायक आशीष सिंह आशू ने पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, बैसाखी और अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। साथ ही शादी अनुदान योजना के स्वीकृति पत्र भी सौंपे गए। कार्यक्रम में एसडीएम बिलग्राम एन.ए. राम सहित प्रशासनिक अधिकारी और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
