Anti Drug Campaign News in Hindi

मुजफ्फरनगर: दशहरा मेले में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर पहुंचा दंपत्ति, लोगों से की नशे से दूर रहने की अपील

मुजफ्फरनगर: दशहरा मेले में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर पहुंचा दंपत्ति, लोगों से की नशे से दूर रहने की अपील

मुजफ्फरनगर में दशहरा मेले के दौरान एक दंपत्ति ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया। हाथों में बैनर लेकर उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत को नशामुक्त बनाने के प्रयासों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

यूपी में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती, शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर दायरे में ड्रग फ्री जोन लागू करने के निर्देश

यूपी में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती, शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर दायरे में ड्रग फ्री जोन लागू करने के निर्देश

लखनऊ में मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर दायरे को ड्रग फ्री जोन के रूप में लागू करने, हॉट स्पॉट की निगरानी बढ़ाने और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान नियमित चलाने पर जोर दिया गया।

राज्यपाल की अध्यक्षता में विश्वविद्यालयों की बैठक, नशामुक्त युवा अभियान को जनआंदोलन बनाने के निर्देश

राज्यपाल की अध्यक्षता में विश्वविद्यालयों की बैठक, नशामुक्त युवा अभियान को जनआंदोलन बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य विश्वविद्यालयों के साथ ऑनलाइन बैठक कर ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विश्वविद्यालयों को नशामुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने, युवाओं को ‘माय भारत’ प्लेटफॉर्म से जोड़ने, गोद लिए गांवों में जागरूकता फैलाने और 100 सप्ताह तक नियमित गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।