अमेठी के गौरीगंज कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन बर्मा और डीएम शशांक चौधरी की मौजूदगी में आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा, रामलीला और दशहरा को लेकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों को पूजा पंडालों में सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी, मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुविधाएं, महिला सुरक्षा और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
