1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shraddha Case News: अखिलेश यादव का सरकार पर तंज, कहा- सरकार बचाने के लिए श्रद्धा के प्रति दिखाई जा रही ‘श्रद्धा’

Shraddha Case News: अखिलेश यादव का सरकार पर तंज, कहा- सरकार बचाने के लिए श्रद्धा के प्रति दिखाई जा रही ‘श्रद्धा’

Shraddha Case News: अखिलेश यादव ने शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधाते हुए ANI की रिपोर्टिंग और श्रद्धा मामले को लेकर कई तरह के गंभीर सवाल उठाए।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
Shraddha Case News: अखिलेश यादव का सरकार पर तंज, कहा- सरकार बचाने के लिए श्रद्धा के प्रति दिखाई जा रही ‘श्रद्धा’

Shraddha Case News: यूपी की राजधानी लखनऊ में शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बचाने के लिए श्रद्धा के प्रति ‘श्रद्धा’ दिखाई जा रही है। साथ ही, अखिलेश यादव ने मीडिया की रिपोर्टिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मामले की सही तरीके से जांच पड़ताल की जाए, तो कई बड़े अधिकारियों और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

अखिलेश यादव ने सरकार और भाजपा पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ करती रही है। उन्होंने पहले मंदिर से जुड़े मामले का जिक्र किया और फिर श्रद्धा से जुड़े मौजूदा मामले पर तंज कसा। उनके बयान में सरकार की कार्यप्रणाली और मामले की जांच को लेकर सवाल उठाए गए।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर मीडिया इस मामले की गंभीरता से पड़ताल करे और तथ्यों को सामने लाए तो कई ऐसे लोगों के नाम उजागर हो सकते हैं, जिनकी भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में किसी अधिकारी या व्यक्ति का नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताया है।

विकास दुबे मामले का भी जिक्र

अखिलेश यादव ने अपने बयान में विकास दुबे मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “याद करिए कि विकास दुबे की गाड़ी नहीं पलटी थी, इन्होंने सरकार पलटने से बचाई थी और अब…” इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने भाजपा सरकार (BJP Government) पर राजनीतिक तंज कसा। उनका बयान ऐसे समय में आया है, जब शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

ANI की रिपोर्टिंग पर भी उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) पर भी टिप्पणी की, जिसपर उन्होंने कहा कि इस मामले में मीडिया के लोगों से ज्यादा कौन जानता है। उन्होंने फरारी के दौरान श्रद्धा का इंटरव्यू किए जाने और उसके प्रसारण का जिक्र करते हुए मीडिया की भूमिका पर सवाल खड़े किए। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/farrukhabad-graduate-teacher-election-polling-parties/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...