लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा को नया नेतृत्व मिल गया है। महाराजगंज से सात बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश भाजपा की कमान मिली है। राजधानी लखनऊ में रविवार को डॉ, राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में ‘मेगा इवेंट’ का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पंकज के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। नाम का एलान होते ही समर्थकों में खुशी की तहर दौड़ गई।

परिसर नारों से गूंजने लगा। खासतौर पर महाराजगंज से आए पंकज चौधरी के समर्थकों में अलग ही उत्साह दिखा। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने पंकज को नई जिम्मेदारी की बधाई दी।

