1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सरदार पटेल जयंती पर जालौन में निकली रन फॉर यूनिटी, डीएम-एसपी ने लगाई दौड़, पढ़ें पूरी खबर

सरदार पटेल जयंती पर जालौन में निकली रन फॉर यूनिटी, डीएम-एसपी ने लगाई दौड़, पढ़ें पूरी खबर

Uttar Pradesh News: जालौन में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। पुलिस लाइन उरई से पटेल चौराहे तक निकली रन फॉर यूनिटी में डीएम समीर, एसपी सुरेश चन्द्र रावत और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
सरदार पटेल जयंती पर जालौन में निकली रन फॉर यूनिटी, डीएम-एसपी ने लगाई दौड़, पढ़ें पूरी खबर

Uttar Pradesh News: देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर जनपद जालौन में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। दरअसल, इस खास मौके पर प्रशासन की ओर से रन फॉर यूनिटी (Run For Unity) (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत समेत पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

पुलिस लाइन उरई से पटेल चौराहे तक निकली एकता दौड़

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन उरई से हुई। यहां जिलाधिकारी समीर और एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। इसके बाद अधिकारी, पुलिसकर्मी और छात्र-छात्राएं एक साथ दौड़ते हुए पटेल चौराहे तक पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। दौड़ के माध्यम से लोगों को देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रन फॉर यूनिटी (Run For Unity) के पटेल चौराहे पहुंचने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।

एक भारत-श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरदार पटेल के योगदान को याद करना और नई पीढ़ी को राष्ट्रीय एकता के महत्व से जोड़ना रहा। अधिकारियों ने दौड़ में शामिल होकर यह संदेश दिया कि देश की मजबूती आपसी एकता, सहयोग और भाईचारे में निहित है। आयोजन में छात्र-छात्राओं की भागीदारी ने भी राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/in-mathura-on-national-unity-day-the-dm-took-a-pledge-of-unity-and-paid-tribute-to-sardar-patel/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...