1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जेवर में बनेगी मेडिकल उपकरण की फैक्ट्री, रूसी कंपनी ने दिखाई रुचि

जेवर में बनेगी मेडिकल उपकरण की फैक्ट्री, रूसी कंपनी ने दिखाई रुचि

रूस की फार्मस्टैंडर्ड कंपनी ने जेवर में नोएडा एयरपोर्ट के पास चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया। यूपी में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
जेवर में बनेगी मेडिकल उपकरण की फैक्ट्री, रूसी कंपनी ने दिखाई रुचि

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। बता दें रूस की प्रमुख दवा कंपनियों में शामिल फार्मस्टैंडर्ड जेएससी (Pharmstandard JSC) उत्तर प्रदेश में चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई स्थापित करने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में कंपनी के रूसी प्रतिनिधिमंडल ने 24 नवंबर को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के पास यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में प्रस्तावित भूखंड का दौरा किया। जिसमें प्रतिनिधिमंडल ने यहां जमीन की स्थिति और चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई स्थापित करने की संभावनाओं का प्रारंभिक आकलन किया।

लखनऊ में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से हुई मुलाकात

जानकारी के लिए बता दें इससे पहले 23 नवंबर को रूसी प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश शासन, पुलिस विभाग और इन्वेस्ट यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और प्रस्तावित चिकित्सा उपकरण निर्माण परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार अपनी औद्योगिक निवेश नीतियों के तहत प्रस्तावित परियोजना को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों से भी हुई चर्चा

दरसअल, लखनऊ में हुई बैठकों में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के सचिव और इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद तथा इन्वेस्ट यूपी की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रेरणा शर्मा भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने निवेश से जुड़ी संभावनाओं और परियोजना को आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

कौन-कौन प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहा?

रूसी प्रतिनिधिमंडल में टीज़ेडएमओआई के सीईओ अलेक्जेंडर प्रोस्विर्याकोव, फार्मस्टैंडर्ड-मेडटेक्निका की उप निदेशक डॉ. झान्ना दिमित्रोवा, टीज़ेडएमओआई के उप निदेशक अलेक्जेंडर मिगाचेव, भारत परिचालन के सीईओ अमर दीप सिंह और रणनीति निदेशक डॉ. इरीना पिंगोरिना शामिल रहे।

जेवर में प्रस्तावित भूखंड का दौरा इस परियोजना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, अभी यह प्रारंभिक आकलन है। परियोजना के निवेश, निर्माण और उत्पादन शुरू होने से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या में शिवपाल का बड़ा बयान, अखिलेश करेंगे रामलला के दर्शन

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...