उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हुए एक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान और उसके साथी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि अबान प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुई, हालांकि पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।