1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाढ़ खंड कुशीनगर के भ्रष्टाचारी एक्सईएन महेश सिंह पर सीएम ऑफिस मेहरबान! 

बाढ़ खंड कुशीनगर के भ्रष्टाचारी एक्सईएन महेश सिंह पर सीएम ऑफिस मेहरबान! 

कुशीनगर के बाढ़ खंड में तैनात एक्सईएन महेश सिंह को लेकर तटबंध टूटने के बाद गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि 28 सितंबर को अहिरौलीदान-पिपरा घाट तटबंध क्षतिग्रस्त होने के मामले में उनकी भूमिका को लेकर जांच के बाद निलंबन की संस्तुति की गई थी, लेकिन अंतिम कार्रवाई नहीं हुई। अब मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका और मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

By: Nivedita  RNI News Network
Updated:
बाढ़ खंड कुशीनगर के भ्रष्टाचारी एक्सईएन महेश सिंह पर सीएम ऑफिस मेहरबान! 

महेश सिंह अधीशासी अभियंता बाढ़ खंड कुशीनगर में विगत 06 वर्षो से अधिक समय से तैनात है, इनके ऊपर ठेकेदारो द्वारा भ्रष्टाचार के कई आरोप भी लगाए गये।  महेश सिंह द्वारा बाढ़ खंड कुशीनगर के सभी कार्य 50 प्रतिशत भी पूरे नही किये गये। जिसको लेकर 28 सितंबर को रात लगभग 10ः30 बजे अहिरौलादान पिपरा घाट तटबंध के कि.मी. 5.100 पर अचानक तेजी से रिसाव शुरू हो गया। जिसके चलते तटबंध कट गया, जिसको लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा तटबंध  की मरम्मत हेतु अधिशासी अभियंता महेश सिंह को  दिशा निर्देश दिये गये। लेकिन अधिशासी अभियंता ने उच्च अधिकारियों के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित नही किया। जिसके चलते बड़ी लापरवाही सामने आयी  है और तटबंध टूट गया। जिसको देखते हुये जांचपरोन्त शासन द्वारा अधिशासी अभियंता महेश सिंह और सहायक अभियंता रतन सिंह को निलंबन करने की संस्तुति की गई। जिसमें मंत्री स्तर से सहायक अभियंता रतन दीप का निलंबन जारी हो गया।

 

 

लेकिन अधिशासी अभियंता महेश सिंह समूह के अधिकारी होने के नाते इनकी निलंबन की पत्रावली की संस्तुति, निर्णय हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों द्वारा महेश सिंह के निलंबन की संस्तुति को दरकिनार करते हुये अभय दान दे दिया गया। आखिर बाढ़ खंड कुशीनगर अधिशासी अभियंता महेश सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय ने क्यो अभय दान दिया क्या मुख्यमंत्री जी इसका संज्ञान लेंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...