1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Noida News: यमुना का जलस्तर बढ़ने से सेक्टर 168 में फंसी 300 गायें, रेस्क्यू जारी

Noida News: यमुना का जलस्तर बढ़ने से सेक्टर 168 में फंसी 300 गायें, रेस्क्यू जारी

बुधवार को अचानक इन दोनों गांवों में यमुना का पानी पहुंच गया। जिसकी वजह से वहां मौजूद दो गौशाला में काम करने वाले चार लोगों के साथ तकरीबन 350 से ज्यादा गाय और उनके बछड़े फंस गए।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
Noida News: यमुना का जलस्तर बढ़ने से सेक्टर 168 में फंसी 300 गायें, रेस्क्यू जारी

इस वक्त पूरे यूपी में मानसूनी बारिश हो रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को चौबीस घंटे और सातों दिन अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए हैं। इसके बाद भी कहीं जगहों पर विभागों की तैयारियों की पोल खुल गई है। ताजा मामला नोएडा से सामने आया है, जहां सेक्टर 168 के पास यमुना नदी के बढ़ने से पास के गांव छपरौली और मंगरौली में बाढ़ आ गई। जिससे गांव के लोग बुरी तरह से फंस गए।

आपको बता दें कि पड़ोस के राज्यों में हुई भारी बारिश और हथिनिकुंड से छोड़े गए पानी से यमुना नदी का विकराल रूप हो गया है। जिसका असर नोएडा में भी दिखने लगा है। नोएडा के सेक्टर 168 में स्थित छपरौली और मंगरौली गांव बाढ़ की स्थिति बन गई है। ये दोनों नीचले इलाके गांव हैं, इसके साथ ही ये दोनों गांव यमुना नदी के काफी करीब हैं। जिससे यहां लोगों की स्थिति काफी गंभीर हो गई है।

बुधवार को अचानक इन दोनों गांवों में यमुना का पानी पहुंच गया। जिसकी वजह से वहां मौजूद दो गौशाला में काम करने वाले चार लोगों के साथ तकरीबन 350 से ज्यादा गाय और उनके बछड़े फंस गए। इसकी सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को लगी तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में वहीं फायर ब्रिगेड को मौके पर रेस्क्यू करने के लिए भेजा गया। गौशाला में काम करने वाले चारों लोगों को बाहर निकाला गया। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से वहां फंसी गायों को निकाला गया।

चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि उनका फोकस अभी फंसे हुए मवेशियों को बाहर निकालने का है। उन्होंने बताया कि अभी उनका फोकस लोगों पर नहीं है। उन्होंने बताया कि यहां दो गौशाला जिसमें 135 गाय और एक में 250 गाय थीं। लोगों की मदद से करीब-करीब 270 गायों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि अभी 80 गायें फंसी हुईं हैं, जिनको निकालने की कोशिश की जा रही है।

नोएडा से संवाददाता यूनुस आलम की रिपोर्ट।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...