1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महापौर ने मथुरा-वृंदावन घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए बाढ़ राहत कार्य के निर्देश

महापौर ने मथुरा-वृंदावन घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए बाढ़ राहत कार्य के निर्देश

मथुरा-वृंदावन के महापौर विनोद अग्रवाल ने बंगाली घाट तथा विश्राम घाट समेत अन्य घाटों का निरीक्षण किया। महापौर विनोद अग्रवाल ने बिरला मंदिर बाढ़ चौकी में रह रहे लोगों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए तत्परता से काम किया जाय।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
महापौर ने मथुरा-वृंदावन घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए बाढ़ राहत कार्य के निर्देश

मथुराः मथुरा-वृंदावन के महापौर विनोद अग्रवाल ने बंगाली घाट तथा विश्राम घाट समेत अन्य घाटों का निरीक्षण किया। महापौर विनोद अग्रवाल ने बिरला मंदिर बाढ़ चौकी में रह रहे लोगों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए तत्परता से काम किया जाय। विनोद अग्रवाल ने बच्चों, महिलाओं, बुर्जुगों तथा पर्यटकों से यमुना समेत अन्य नदियों के आसपास न जाने की अपील की। विनोद अग्रवाल ने नगर निगम के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करें। बता दें कि मथुरा-वृंदावन नगर निगम लगातार बाढ़ की निगरानी कर रहा है। नगर निगम की टीम निरंतर बाढ़ चौकी में सफाई कार्य कर रही है। लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था खाद्य विभाग कर रहा है। मथुरा सदर तहसील के लेखपाल बाढ़ चौकी की पूरी व्यवस्था संभाल रहे हैं।

(बाढ़ राहत कैंप में लोगों का हाल पूछते महापौर)

इस दौरान महापौर ने कहा कि इस आपदा में नगर निगम, जिला प्रशासन सभी को लोगों की समस्या से मुक्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। भविष्य में जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकाला जाएगा। क्लोरीन, एंटी लार्वा आदि का छिड़काव किया जाएगा ताकि वैक्टीरिया पैदा न हो सकें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो अवैध कॉलोनी न बनाएं, क्योंकि ऐसी कॉलोनियां बिना मानक के बनी होती है इसलिए इन कॉलोनियों को आपदा ज्यादा प्रभावित करती हैं, जिससे लोगों की जानमाल का नुकसान होता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...