1. हिन्दी समाचार
  2. लखनऊ
  3. Lucknow: ‘घूसखोर पंडत’ के निर्देशक के खिलाफ एफआईआर, जातिगत भावनाएं आहत करने का आरोप

Lucknow: ‘घूसखोर पंडत’ के निर्देशक के खिलाफ एफआईआर, जातिगत भावनाएं आहत करने का आरोप

हजरतगंज कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का मामला...

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Lucknow: ‘घूसखोर पंडत’ के निर्देशक के खिलाफ एफआईआर, जातिगत भावनाएं आहत करने का आरोप

राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। विवादित फिल्म घूसखोर पंडत के निर्देशक और उनकी टीम के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि फिल्म के शीर्षक और कंटेंट के माध्यम से एक विशेष जाति को निशाना बनाकर जातिगत भावनाएं आहत की गईं और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया।

सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि फिल्म का शीर्षक और उससे जुड़ी सामग्री समाज में वैमनस्य फैलाने वाली प्रतीत होती है। पुलिस के अनुसार, फिल्म का नाम एक विशेष जाति (ब्राह्मण समाज) को लक्षित कर अपमानित करने के उद्देश्य से रखा गया है, जिससे समाज में भारी रोष और आक्रोश देखा जा रहा है।

पुलिस कमिश्नरेट का सख्त रुख

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि धार्मिक और जातिगत भावनाओं को आहत करने तथा समाज में शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि निर्देशक और उनकी टीम द्वारा इस सामग्री को जानबूझकर प्रकाशित किया गया, जिससे सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचे।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पर होगी कठोर कार्रवाई

पुलिस ने यह भी कहा है कि किसी भी समुदाय की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने, समाज में तनाव पैदा करने और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और फिल्म से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

समाज में बढ़ा आक्रोश, जांच के बाद आगे की कार्रवाई संभव

फिल्म को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और समुदायों में नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...