MLC Election Result 2026: उत्तर प्रदेश में झांसी-प्रयागराज स्नातक MLC चुनाव की मतगणना के रूझान सामने आने लगे हैं। दरअसल, वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने बड़ी बढ़त बना रखी है। दरअसल, सातवें चक्र की मतगणना के आंकड़ों के मुताबिक, सपा प्रत्याशी भाजपा के अशोक कुमार राठौर से 18,639 मतों से आगे चल रहे हैं। ऐसे में इस बढ़त के बाद अंतिम चुनावी परिणामों के सही नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
जानकारी के लिए बता दें इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के सातवें चक्र में सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव को 44,897 मत प्राप्त हुए। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 26,258 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी शिवशंकर पटेल को 3,226 मत प्राप्त हुए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, डॉ. मान सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी पर 18,639 मतों की बढ़त हासिल की है।

बता दें सातवें चक्र तक कुल 84,052 मतपत्रों की गणना की जा चुकी है। इसमें सपा प्रत्याशी को सबसे अधिक मत मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर हैं। निर्दलीय प्रत्याशी शिवशंकर पटेल को अब तक 3,226 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना के इन आंकड़ों के आधार पर सपा प्रत्याशी की बढ़त मजबूत दिखाई दे रही है। हालांकि, अंतिम परिणाम आने तक मतगणना की प्रक्रिया और निर्वाचन अधिकारियों की घोषणा महत्वपूर्ण रहेगी।
झांसी-प्रयागराज स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम को लेकर राजनीतिक दलों और समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है। सातवें चक्र के आंकड़ों में सपा प्रत्याशी की बड़ी बढ़त के बाद मुकाबले की तस्वीर पर चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजरें मतगणना के अगले चरणों और अंतिम परिणाम पर टिकी हैं। निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अंतिम नतीजा घोषित होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस सीट पर जीत किस प्रत्याशी को मिलती है।