1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जालौन में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सिंचाई संघ का प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी, यहां पढ़ें खबर

जालौन में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सिंचाई संघ का प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी, यहां पढ़ें खबर

Uttar Pradesh News: जालौन में यूपी सिंचाई संघ संघर्ष समिति ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिसमें कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, वेतन वृद्धि और सेवा नियमावली में संशोधन की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
जालौन में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सिंचाई संघ का प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी, यहां पढ़ें खबर

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के जालौन में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है। दरसअल, आज शुक्रवार को यूपी सिंचाई संघ संघर्ष समिति के बैनर तले पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उरई स्थित बेतवा नहर प्रखंड प्रथम के परिसर में धरना दिया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए सभी कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

जानकारी के लिए बता दें प्रदर्शन का नेतृत्व यूपी सिंचाई संघ संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र पस्तोर ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित समस्याओं को उठाते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने सेवा नियमावली में संशोधन, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और नलकूप चालकों का वेतन बढ़ाने सहित कुल 12 मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की है।

पुरानी पेंशन बहाली और वेतन वृद्धि की उठाई मांग

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी लंबे समय से कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिसमें कई बार मांगें उठाने के बावजूद अब तक उनका समाधान नहीं हो सका है। कर्मचारियों ने सरकार से सेवा संबंधी नियमों में जरूरी बदलाव करने और पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की है। इसके साथ ही नलकूप चालकों के वेतन में बढ़ोतरी कर उन्हें राहत देने की अपील की है।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा बड़ा आंदोलन

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर सभी 12 सूत्रीय मांगों का जल्द निस्तारण कराने की अपील की है। वहीं, इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो कर्मचारी व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/gorakhpur-aiims-cath-lab-facility-delay-vibha-dutta-2/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...