1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोनी ट्रोनिका सिटी में अवैध मजार ध्वस्त, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

लोनी ट्रोनिका सिटी में अवैध मजार ध्वस्त, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

गाजियाबाद के लोनी ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बने अवैध मजार को प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन ने भविष्य में भी अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
लोनी ट्रोनिका सिटी में अवैध मजार ध्वस्त, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

गाजियाबाद के लोनी ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के सी-8 सेक्टर में सरकारी भूमि पर बने अवैध मजार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस छावनी में तब्दील किया गया था।

भारी पुलिस बल की निगरानी में चला अभियान

संयुक्त अभियान का नेतृत्व एडीएम सिटी विकास कश्यप और एसडीएम लोनी दीपक सिंगनवाल ने किया। मौके पर यूपीसीडा, राजस्व विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

 

लोनी ट्रोनिका सिटी में अवैध मजार ध्वस्त, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया

प्रशासन के अनुसार यह भूमि यूपीसीडा के अधिकार क्षेत्र में आती है और राजस्व अभिलेखों में किसी भी प्रकार का मजार दर्ज नहीं था। जांच में अवैध कब्जा पाए जाने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया।

 

प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

एडीएम सिटी विकास कश्यप ने कहा कि सरकारी या सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यूपीसीडा और पुलिस का बयान

यूपीसीडा अधिकारियों ने कहा कि औद्योगिक भूमि का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्यों के लिए ही किया जा सकता है और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरी कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...