1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा, किस-किस पर गिरेगी गाज़?

यूपी में लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा, किस-किस पर गिरेगी गाज़?

लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में बीजेपी के कमतर प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में पहली समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में पार्टी की कई सीटों पर हार को लेकर मंथन किया जा रहा है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
यूपी में लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा, किस-किस पर गिरेगी गाज़?

लखनऊः लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में बीजेपी के कमतर प्रदर्शन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। कई मंत्री जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। कई मंत्रियों के विभागों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में पहली समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में पार्टी की कई सीटों पर हार को लेकर मंथन किया जा रहा है। इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री मौजूद हैं।

क्या बोले उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री?

कैबिनेट मंत्री कपिल अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हार के लिए हम लोग मंथन करेंगे। इस पर जो निर्णय पार्टी संगठन लेगा उप पर अमल किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि हार जीत अलग विषय है लेकिन एनडीए गठबंधन मजबूत हुआ है। खासकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में बहुत मजबूत हुआ है। केंद्र में एनडीए की सरकार बन रही है ये बड़ा विषय है।

योगी सरकार में मंत्री अरुण राजभर ने कहा कि कुछ कमियां रह गई, जिसकी समीक्षा करेंगे और उसमें सुधार करेंगे इसके बाद फिर से जनता के बीच जाएंगे। उन्होने पीएम मोदी को तीसरी बार पद की शपथ लेने के लिए बधाई दी है।

वहीं मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प निश्चित तौर पर पूरा होगा। हार की समीक्षा होगी। उसके बाद फिर पार्टी नेतृत्व के आदेश का पालन किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...