नोएडा में Ulhas Yuvipep Basketball Academy (UYBA) द्वारा आयोजित एक विशेष एलीट बास्केटबॉल कैंप भारतीय खेल जगत के लिए बड़ी पहल माना जा रहा है। इस 4-दिवसीय कैंप में इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम से जुड़े कोच क्लाइव कास्टिलो खिलाड़ियों को सीधे यूरोपीय स्तर की ट्रेनिंग दे रहे हैं।
SPORTS SOUL के सहयोग से आयोजित इस कैंप का उद्देश्य भारतीय युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक, रणनीति और फिटनेस मानकों से परिचित कराना है। यह कैंप 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 10 से 20 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग ले रहे हैं।
कैंप में खिलाड़ियों को हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग, प्रतिस्पर्धी मैच अभ्यास, फिजियो सपोर्ट, पोषण संबंधी मार्गदर्शन और प्रदर्शन विश्लेषण जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा प्रतिभागियों को आधिकारिक जर्सी और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उनका प्रोफाइल और मजबूत हो सके।
कोच कास्टिलो, जो EuroLeague Head Coaches Board से प्रमाणित हैं, खिलाड़ियों को वही ट्रेनिंग मॉडल दे रहे हैं जो यूरोप और यूके में कॉलेज स्तर पर अपनाया जाता है। इससे भारतीय खिलाड़ियों को विदेशों में खेल और शिक्षा के अवसरों के लिए बेहतर तैयारी मिल सकेगी।
यह पहल खास इसलिए भी है क्योंकि अब खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं होगी। UYBA का यह कैंप भारतीय बास्केटबॉल को नई दिशा देने और युवाओं को ग्लोबल प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।