1. हिन्दी समाचार
  2. मथुरा
  3. मथुरा में मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

मथुरा में मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

अधिकारियों ने मंडलायुक्त को विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
gnews
मथुरा में मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी मथुरा पहुंचीं। जहां उन्होंने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद व अन्य एजेंसी के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के संबंध में उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र भी मौजूद रहे।

इसके बाद मंडलायुक्त कलेक्ट्रेड सभागार पहुंचीं जहां उन्होंने मथुरा एवं वृंदावन में मुख्य मार्गों पर अवैध अनाधिकृत अतिक्रमण,अनधिकृत पार्किंग, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम एवं अवैध अनाधिकृत निर्माण पर नियंत्रण के संबंध में तैयार की गई कार्ययोजना एवं भविष्य में पुनः अवैध निर्माण न होने के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

अधिकारियों ने मंडलायुक्त को विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। हाल ही में उनको आगरा मंडल की जिम्मेदारी मिली है। जहां वे पूरे ऐक्शन में दिख रही है। मथुरा से पहले मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आगरा जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की थी। आगरा में विकास परियोजनाओं में हीलाहवाली पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए थे।

रितु माहेश्वरी इससे पहले नोएडा की सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। बतौर सीईओ उन्होंने नोएडा को स्वच्छ और सुंदर बनाया। अब आगरा मंडल को भी विकास की एक नई गति देंगी। जिसके तहत मंडलायुक्त खुद सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दे रही हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...