1. हिन्दी समाचार
  2. अयोध्या
  3. Ayodhya : सीएम योगी की दिगंबर अखाड़ा में संतों से भेंट, अखाड़ा परंपरा को बताया संस्कृति की धरोहर

Ayodhya : सीएम योगी की दिगंबर अखाड़ा में संतों से भेंट, अखाड़ा परंपरा को बताया संस्कृति की धरोहर

Ayodhya : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दिगंबर अखाड़े पहुंचे और महंत सुरेश दास महाराज का स्वास्थ्य हाल जाना।उन्होंने महंत जी के आध्यात्मिक योगदान को प्रेरणास्रोत बताते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।योगी के दौरे से संत समुदाय और श्रद्धालुओं में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखा गया।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
Ayodhya : सीएम योगी की दिगंबर अखाड़ा में संतों से भेंट, अखाड़ा परंपरा को बताया संस्कृति की धरोहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने दिगंबर अखाड़े के पीठाधीश्वर महंत सुरेश दास महाराज का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने महंत श्री के स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

दिगंबर अखाड़े पहुंचने पर मुख्यमंत्री का संतों और अखाड़ा परिवार ने पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत सुरेश दास जी का आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार सभी के लिए सुखद संदेश है।

मुख्यमंत्री ने अखाड़े में मौजूद संतों से भी भेंट की और संत परंपरा की निरंतरता को समाज की ऊर्जा और संस्कृति की धरोहर बताया।मुख्यमंत्री के इस दौरे से श्रद्धालुओं और संत समुदाय में प्रसन्नता का माहौल देखा गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...