1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों का जाना दुखदर्द, बोले- सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी

सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों का जाना दुखदर्द, बोले- सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बाराबंकी और गोंडा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ से अधिक प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। सीएम सबसे पहले बाराबंकी पहुंचे। जहां उन्होंने लोधेश्वर महादेवा ऑडिटोरियम में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। ऑडिटोरियम में उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को राहत किट का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर समस्या का समाधान करेगी। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को भी निर्देशित किया है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों का जाना दुखदर्द, बोले- सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बाराबंकी और गोंडा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ से अधिक प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। सीएम सबसे पहले बाराबंकी पहुंचे। यहां उन्होंने महादेवा ऑडिटोरियम में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और राहत सामग्री का वितरण किया। इसके बाद सीएम ने पर्वतपुर, सरसंडा, जमका, खुज्जी आदि गांवों का सर्वेक्षण किया। बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद उन्होंने लोधेश्वर महादेवा ऑडिटोरियम में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। ऑडिटोरियम में उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को राहत किट का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर समस्या का समाधान करेगी। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को भी निर्देशित किया है।

इसके बाद सीएम बाराबंकी से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर गोंडा पहुंचे। यहां भी उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। सीएम ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि सरकार हर बाढ़ पीड़ित की मदद करेगी। सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी जा रही है। जिन किसानों की फसलों को बाढ़ के चलते नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। प्रदेश के प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि लगातार कर रहे दौरा कर रहे हैं। गोडा में सीएम योगी ने लोगों को रक्षाबंधन पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं आज बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों के बीच आया हूं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 21 जनपदों के लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ राहत व बचाव के लिए NDRF, SDRF और PAC की यूनिट काम कर रही हैं।

गौरतलब है कि तराई क्षेत्र में होने के चलते गोंडा, बाराबंकी, गोरखपुर आदि जिलों के कई इलाकों में बाढ का पानी भर जाता है। लगातार बारिश में जब सरयू, घाघरा, गोमती और कल्याणी जैसी नदियां उफान पर होती हैं तो सबसे ज्यादा प्रभावित इन्हीं जिलों के लोग होते हैं। इसी के चलते सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण किया और लोगों को राहत सामग्री बांटी। इसके बाद 2 दिवसीय दौरे पर सीएम योगी बलरामपुर पहुंचे। जहां देवीपाटन मंदिर में सीएम रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले सीएम योगी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 29523 बेटियों के खाते में धनराशि ट्रांसफर की। जहां छोटी-छोटी बच्चियों ने भी सीएम योगी की कलाई पर राखी बांधी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...