कान्हा की नगरी मथुरा में बड़े पैमाने पर जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। लेकिन जिलाधिकारी भूमाफियाओं पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर बेहद सजग और गंभीर हैं।
कान्हा की नगरी मथुरा में बड़े पैमाने पर जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। लेकिन जिलाधिकारी भूमाफियाओं पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर बेहद सजग और गंभीर हैं।
वृंदावन में बुधवार को बिना परमिशन के भू-माफियाओं ने सैकड़ों पेड़ काट दिए। देर रात पेड़ काटने की खबर आग की तरह फैल गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश बढ़ गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और संबंधित वन रक्षक को निलंबित कर दिया।
वृंदावन के बाद उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब बलदेव में भी श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन सुविधा केंद्र बनाएगा। इस केंद्र में वाहन पार्किंग के साथ बहुत ही सस्ती दर पर ठहरने और भोजन की सुविधा दी जाएगी।
ब्रज में राधाष्टमी की धूम कड़-कड़ में रम चुकी है। श्रीकृष्ण जन्म उत्सव के 15 दिन बाद ब्रज में बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है। वृंदावन और बरसाना, दोनों जगहों पर करीब 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं।
ब्रज की महारानी राधा रानी का जन्मोत्सव योगी के नेतृत्व में भव्य और दिव्य रूप में मनाया जाएगा। ब्रज में भगवान श्री कृष्ण के भव्य दिव्य जन्मोत्सव के बाद अब राधा रानी के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है।
पतंजलि योगपीठ के संस्थापक, विश्व विख्यात योगगुरु स्वामी रामदेव ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज सोमवार रात गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
आज मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव काफी उत्साह व उल्लास के साथ पूरे ब्रज में मनाया जा रहा है। कान्हा के स्वागत में ब्रज को स्वर्ग की तरह सजाया गया है। आज मध्यरात्रि 12 बजे को घर-घर कन्हाई जन्म लेंगे।
आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मथुरा -वृंदावन में इसके चलते खास तैयारियां की गई हैं। इस दौरान सीएम योगी आज मथुरा में ब्रजवासियों के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे।
मथुरा के वृंदावन में यमुना का रौद्र रूप वहां के आम लोगों को डरा रहा है। यमुना का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान के नजदीक पहुंच रहा है। ऐसे में प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग को बंद कर दिया है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दो दिन मथुरा दौरे पर आने वाले हैं। वे अपने दो दिवसीय दौरे पर सेना गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। यहीं 21 जून को योग दिवस के अवसर पर सेना के जवानों के साथ योग भी करेंगे। इसके बाद बांके बिहारी जी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र की सरकार बनने के बाद राजनाथ सिंह का यह
मथुरा में नवनिर्मित मथुरा-वृंदावन फोरलेन पर पिछले साल लगाए गए कदंब के वृक्ष भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। जिम्मेदार अधिकारी बजट और व्यवस्थाओं का रोना रो रहे हैं। तत्कालीन जिलाधिकारी ने ब्रज क्षेत्र को कृष्णकालीन वृक्षों से हरा भरा बनाने के लिए नई पहल की गई थी। सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वृक्ष लगाए गए थे, लेकिन जिम्मेदार विभाग इन वृक्षों की सुरक्षा नहीं कर पाए। अधिकारी अब दोबारा से
Mathura News: मथुरा-वृंदावन में भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उनकी नजर अब वृद्धाश्रमों पर भी पड़ चुकी है। ताजा मामला राधा टीला वृद्धाश्रम का है। जहां रह रही वृद्ध महिलाओं ने सेवा के बहाने घुसे एक बाबा पर जबरन कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया और इस बात की शिकायत उन्होंने थाना कोतवाली और जिलाधिकारी से भी की है।
मथुरा के अपराधी और भूमाफिया देवेंद्र गौतम उर्फ गुड्डू गौतम के आतंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बीते 17 अप्रैल को मथुरा के भूतेश्वर में स्थित होटल गणपति पैलेस में रात के 10 बजे जनपद मथुरा का अपराधी एवं भूमाफिया देवेंद्र गौतम उर्फ गुड्डू गौतम ने शराब पीकर होटल के कर्मचारियों से मारपीट की।
प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित हो रहे संत सम्मेलन में रविवार को संतों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जहाँ संतों ने संकल्प लेते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद अब मथुरा और काशी को त्रासदा से मुक्त कराएंगे। बता दें कि यह आयोजन विश्व हिंदू परिषद के शिविर में आयोजित हो रहा था जहाँ संत सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ।
बरेली में इज्जतनगर रेलवे मंडल के दो ट्रेनों को लेकर आदेश जारी किया गया है कि ये स्पेशल ट्रेने 30 अप्रैल तक टनकपुर-मथुरा के बीच चलती रहेंगी। यह सुविधा रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा के लिए की गयी है। जबकि पहले के आदेश के अनुसार 31 जनवरी 2024 यानी आज तक ही इस गाड़ी को चलाने का प्रायोजन था।