गोरखपुर आते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने एनेक्सी भवन में भाजपा की महानगर और जिला इकाई के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक की। बैठक में उन्होंने सैनिक स्कूल के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों होने वाले लोकार्पण समारोह की चर्चा की।
गोरखपुर आते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने एनेक्सी भवन में भाजपा की महानगर और जिला इकाई के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक की। बैठक में उन्होंने सैनिक स्कूल के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों होने वाले लोकार्पण समारोह की चर्चा की।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सीएम योगी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों के 54 शिक्षकों को इस अवसर पर सम्मानित किया।
गोरखपुर से जम्मू-कश्मीर और दिल्ली की ओर रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, रेलवे प्रशासन ने उनकी सुविधा को और बढ़ाने के लिए 2 नई वीकली स्पेशल ट्रेन चलाई है।
बीते कुछ सालों में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति से गोरखपुर की पहचान नॉलेज और मेडिकल सिटी के रूप में होने लगी है। अब आने वाले दिनों में इस पहचान में सोलर सिटी भी जुड़ जाएगी। प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के जिन शहरों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है, उनमें गोरखपुर का भी नाम प्रमुखता से शामिल है।
उत्तर प्रदेश की पहचान को स्वच्छ प्रदेश के तौर पर स्थापित करने के लिए प्रयासरत योगी सरकार एक सितंबर से 15 सितंबर तक प्रदेश में 'स्वच्छता पखवाड़ा' मनाने जा रही है।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन आज से किया जा रहा है, इस दौरान पहले पाली की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच समाप्त हो गई। आज 60 हजार पदों के लिए 48 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा दे रहे है।
गोरखपुर में स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोलते कुड़े के ढेर बता रहे हैं कि, गोरखपुर में नगर निगम कितना संवेदनहीन हो चुका है।
गोरखपुर के विकास में गोरखपुर विकास प्राधिकरण का एक अहम योगदान माना जाता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से गोरखपुर परिक्षेत्र में गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाली उर्वरक जमीनों की अवैध प्लाटिंग भूमि माफियाओं के द्वारा की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए हमेशा स्वच्छता के संदेश को प्रचारित करते रहते हैं। इसके लिए वे तमाम बड़े इवेंट करते रहते हैं वहीं दूसरी तरफ गोरखपुर नगर निगम की बात करें तो गोरखपुर नगर निगम का हाल बहुत ही खराब दिखाई दे रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गरीबों को उजाड़ने का दुस्साहस करने वाले माफिया-दबंगों के खिलाफ कठोर कानूनू कार्रवाई को सुनिश्चित किया जाए।
नागपंचमी के दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे। जहां उन्होंने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज का दर्शन पूजन किया।
जिस गोरखपुर मंडल में इलाज और चिकित्सा शिक्षा के लिए एकमात्र मेडिकल कॉलेज था, बीते सात साल में योगी सरकार ने उसे हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल एजुकेशन का हब बना दिया है। इस मंडल में इस साल एमबीबीएस की 300 नई सीटों पर दाखिला शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही गोरखपुर मंडल में एमबीबीएस की 675 सीटों पर पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
गर्मी के माहौल में रेलवे द्वारा यात्रियों को और सुगम सुविधा देने के लिए गोरखपुर से मुंबई तक अन्य रूटों पर 3 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की बात कही है। बता दें कि गोरखपुर से शुरू होकर ये स्पेशल ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों से होते हुए बांद्रा, सियालदह और महबूबनगर तक अपना सफर तय करेंगी।
गोरखपुर में बाढ़ की समस्या निरंतर बनी हुई है। मानसूनी बारिश के साथ नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण राप्ती नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है। जिससे निचले इलाकों में जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।
खास स्थानों, प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए गठित उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपी एसएसएफ) की द्वितीय वाहिनी गोरखपुर में है। अभी यह वाहिनी अपना कामकाज पीएसी कैम्पस से कर रही है लेकिन आने वाले समय में इसकी खुद की हाईटेक बिल्डिंग होगी।