सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में गरीबों और किसानों की जमीन सर्किल रेट से कई गुना कम कीमत पर ली गई और बाद में इसे ऊंची कीमत पर पूंजीपतियों को बेच दिया गया।
सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में गरीबों और किसानों की जमीन सर्किल रेट से कई गुना कम कीमत पर ली गई और बाद में इसे ऊंची कीमत पर पूंजीपतियों को बेच दिया गया।
मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने सपा को टक्कर देने के लिए पासी समाज के चंद्रभानु पासवान को उम्मीदवार बनाया है। सपा सांसद अवधेश प्रसाद के "अयोध्या न काशी, अबकी बार चलेगा पासी" नारे का जवाब देने के लिए भाजपा ने पासी समाज पर दांव खेला है।
मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रत्याशी के रूप में चंद्रभानु पासवान का नाम घोषित कर दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्य को अधिक दिनों तक धुंधला करके कोई नहीं रख सकता है। सत्य एक दिन उजागर होगा। देश-दुनिया सत्य के रूप में अयोध्या में रामजन्मभूमि पर प्रभु रामलला के भव्य मंदिर देख रही है।
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव आज से प्रारंभ हो गया है। इस आयोजन को 'प्रतिष्ठा द्वादशी' का नाम दिया गया है। इस शुभ अवसर पर रामलला का पंचामृत से महाभिषेक किया गया।
अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की पहली वर्षगांठ पर तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति होगी।
मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जहां भाजपा अयोध्या में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, वहीं सपा के लिए यह सीट बचाने की चुनौती है।
अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव अब दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के साथ ही होगा। चुनाव आयोग ने इस संबंध में तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार, उपचुनाव की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जनवरी को मिल्कीपुर के हैरिंग्टनगंज पलिया मैदान में भारतीय जनता पार्टी की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा का मुख्य उद्देश्य मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाना है।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ का भव्य आयोजन 11 से 13 जनवरी के बीच अयोध्या में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जनवरी को सुबह 11 बजे रामलला का अभिषेक करेंगे।
अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर संभावित उपचुनाव के मद्देनज़र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को मिल्कीपुर जाएंगे। यह मुख्यमंत्री का इस क्षेत्र में पांचवां दौरा होगा।
अयोध्या में रामलला के दरबार में इस बार VVIP और VIP पास जारी नहीं किए जाएंगे। रामलला की प्राणप्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर 11 से 13 जनवरी 2025 तक यह निर्णय लिया गया है।
राम नगरी अयोध्या में मंदिर की शिखर का निर्माण तेजी से हो रहा है। राम मंदिर से भू-तल में रामलला का विग्रह स्थापित है। वहीं मंदिर का प्रथम तल का मिर्माण पूर्ण हो चुका है।
इन दिनों राम नगरी अयोध्या में श्री राम के विवाह को लेकर भव्य तैयारियां चल रही है। वहीं राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह विवाह समारोह पहली बार किया जा रहा है। रामलला की बारात जनकपुरी की ओर जाने के लिए निकल गई है।
अयोध्या में दीवाली के बाद फिर एक बार धूम नजर आ रही है, क्योंकि रामनगरी में प्रभु श्रीराम के तिलकोत्सव की तैयारी हो रही है। इस दौरान 300 से ज्यादा जनकपुरवासी तिलक लेकर अयोध्या पहुंच रहे हैं।