प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी को मंजूरी दे दी है. इसके तहत शहर में 12 मेट्रो स्टेसन बनाए जाएंगे, जिसमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड होंगे |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी को मंजूरी दे दी है. इसके तहत शहर में 12 मेट्रो स्टेसन बनाए जाएंगे, जिसमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड होंगे |
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को गति देने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। निवेश प्रक्रिया को सरल और निवेशक-हितैषी बनाने के उद्देश्य से राज्य के मुख्य सचिव एसपी गोयल के निर्देश पर तीन समितियों का गठन किया गया है।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल डॉक्टर बी. आर. आंबेडकर सभागार, एलडीए कॉलोनी, लखनऊ में आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या ए म्यूजिकल ट्रिब्यूट ’तेरी मिट्टी’ सेलिब्रेटिंग तिरंगा विद मनोज मुंतशिर शुक्ला, में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।
UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफ़ान ने जलशक्ति विभाग पर योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठाए। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सच साबित करने पर इस्तीफे की चुनौती दी, जिससे विधानसभा में राजनीतिक तनाव बढ़ गया। विपक्ष ने इसे सरकार की संवेदनहीनता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अपमान के रूप में देखा।
Lucknow : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार ने स्कूल मर्जर, शिक्षक नियुक्ति और नामांकन में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, किसी भी विद्यालय को बंद नहीं किया गया।
UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में ही 61 लाख गरीब बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन देने का लक्ष्य पूरा कर लिया और अब 67.50 लाख का नया लक्ष्य तय किया है।इस योजना के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आधार-लिंक्ड खातों में पारदर्शी सिंगल नोडल एकाउंट प्रणाली से प्रतिमाह ₹1000 की पेंशन दी जाती है।2017 में 37.47 लाख लाभार्थियों से बढ़कर यह संख्या
Ghazipur : गाजीपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यह आयोजन समाज में सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने का माध्यम बना।
UP : उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावितों को अब तक करीब सात लाख से अधिक लोगों को राहत प्रदान की गई है। सरकार ने खाद्यान्न, लंच पैकेट और मुआवजा वितरित करते हुए 2600 से अधिक नावों से सहायता पहुंचाई है। हालांकि, प्रभावित इलाकों में हालात अभी भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं और राहत कार्य जारी हैं।
Noida : नोएडा में एक आईएएस अधिकारी पर महिला अधिकारियों ने शोषण, उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला प्रशासनिक माहौल और महिला कर्मचारियों के सुरक्षा मुद्दों पर चिंता बढ़ा रहा है।
Lucknow : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व में राजभवन लखनऊ से “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत पैदल तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। इस रैली में अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था।
Fatehpur : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने फतेहपुर घटना पर अखिलेश यादव के बयान को भ्रामक और समाज बांटने वाला बताते हुए सपा-कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ‘तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण सबका’ के मूलमंत्र पर काम कर रही है और फतेहपुर में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। साथ ही शिक्षा क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सपा राज में शिक्षा के पतन
Noida: नोएडा पुलिस ने सेक्टर-70 में चल रहे फर्जी इंटरनेशनल पुलिस और IB दफ्तर का भंडाफोड़ कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। यहां नकली आईडी, सर्टिफिकेट और मंत्रालयों की मुहर बनाकर ठगी की जा रही थी।
Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 11 से 14 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन सीएम योगी ने पक्ष-विपक्ष से सकारात्मक चर्चा की अपील की और बाढ़, जलजमाव, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की बात कही। 13-14 अगस्त को लगातार 24 घंटे सत्र चलेगा, जिसमें राज्य का विजन डॉक्यूमेंट पेश होगा।
Ghaziabad: गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम स्थित साया गोल्ड सोसाइटी में पानी की किल्लत पर विवाद के दौरान शिकायत करने पहुंचे एक रेजिडेंट से मेंटीनेंस ऑफिस में मारपीट हुई। घटना CCTV में कैद होकर वायरल हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है। इंदिरापुरम-वसुंधरा क्षेत्र में पानी की भारी कमी से लोगों में नाराज़गी बढ़ी है।
Ballia: बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने 200 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। अब तक 154 गांवों के 21,700 प्रभावितों को 26 वस्तुओं वाली किट दी जा चुकी है। बाढ़ का पानी घट रहा है, प्रशासन ने दवा, पशु चारा और स्वच्छता की पूरी व्यवस्था की है।