Vrindavan : वृंदावन में शनिवार को प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जामंत्री ए.के. शर्मा का दौरा उस समय चर्चा का विषय बन गया जब वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया।
Vrindavan : वृंदावन में शनिवार को प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जामंत्री ए.के. शर्मा का दौरा उस समय चर्चा का विषय बन गया जब वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया।
वृंदावन : मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने किया वृंदावन विद्युत उपकरणों का निरीक्षण ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
UP News : उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनज़र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ राहत कार्य संचालित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
नोएडा ऑथोरिटी में भ्रष्टाचार रोकने की कवायद, कार्यों का हुआ बटवारा, नोएडा प्राधिकरण में विभागों का नया बंटवारा, दो (जीएम सिविल) के बीच बांटे गए दोनों (सिविल जन स्वास्थ्य) विभाग
UP Rain Alert : उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। 9 जिलों में मूसलाधार बारिश, जबकि 21 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
Etah : एटा जिले के पंवास गांव में बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह से शिकायत की। दर्जनों महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंचीं और बंदरों को पकड़वाने की गुहार लगाई। कई महिलाएं बंदरों के हमले में घायल हो चुकी हैं। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वन विभाग और खंड विकास अधिकारी दोनों ने बंदर पकड़ने की जिम्मेदारी एक-दूसरे के विभाग पर डाली, जिससे
Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में बिरसा मुंडा पर संगोष्ठी के उद्घाटन में जनजातीय समाज को भारत की सनातन परंपरा का मूल बताया। उन्होंने समाज में जातीय विभाजन फैलाने वालों की निंदा की और जनजातीय समाज के योगदान को ऐतिहासिक बताया। योगी ने पिछली सरकारों पर जनजातीय समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपनी सरकार की पहलों को रेखांकित किया। उन्होंने सामाजिक समरसता और जनजातीय गौरव दिवस
UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए ‘सार्वजनिक-निजी भागीदारी कृषि मूल्य श्रृंखला विकास परियोजना’ शुरू की है। इसके तहत मक्का के लिए निन्जाकार्ट और आलू के लिए विदेशी कंपनी एग्रिस्टो के साथ समझौते किए गए हैं। परियोजना के माध्यम से भंडारण, प्रोसेसिंग, निर्यात, महिला सशक्तिकरण और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे प्रदेश कृषि क्षेत्र में अग्रणी बनेगा।
Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर प्रवेश कर रहे शिव भक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। प्रशासन ने कांवड़ियों के लिए भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए हैं। इस स्वागत से श्रद्धालु भावुक हुए और मंत्री की पहल की खूब सराहना की गई।
Saharanpur : सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र की चुनहेटी पुलिस चौकी पर रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मी पैसे लेकर ट्रक को नो एंट्री में प्रवेश देते दिख रहे हैं। यह घटना कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर अनदेखी को उजागर करती है। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को लाइनहाज़िर कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई की
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में लखनऊ ने देशभर में तीसरा और यूपी में पहला स्थान हासिल किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में लखनऊ नगर निगम को सम्मानित किया। यह सफलता डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, 100% प्रोसेसिंग, जल निकायों की सफाई, और जनभागीदारी जैसे प्रयासों का परिणाम है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने इसे लखनऊवासियों की जागरूकता और नेतृत्व की जीत बताया।
स्वच्छता सर्वेक्षण-2024: स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में नोएडा ने तीन से दस लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार समारोह में नगर निकायों को सम्मानित किया, जहां उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा और नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी लोकेश एम, संजय कुमार खत्री और एसपी सिंह मौजूद रहे। इससे पहले 2023 में भी नोएडा को उत्तर प्रदेश का सबसे स्वच्छ
Firozabad: फिरोजाबाद में 1 से 16 जुलाई 2025 तक अवैध स्कूलों के खिलाफ शिक्षा निदेशक (बेसिक) के आदेश पर अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले में 12 अमान्य स्कूलों को बंद किया गया। मदनपुर, अरांव, खैरगढ़, शिकोहाबाद और शहर क्षेत्र के कई निजी स्कूलों को सील किया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी कि बिना मान्यता वाले स्कूलों पर ₹1 लाख तक जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों से अपील
Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे शाम 4 बजे पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। सावन में श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। साथ ही 18 जुलाई से शुरू होने वाले नशा मुक्ति समिट की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। छितौना कांड को लेकर अधिकारियों संग बैठक की संभावना है।
Lucknow: नगर विकास विभाग ने लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर प्रदेश भर में सख्त कार्रवाई की है। शाहजहांपुर के कांट नगर पंचायत की अध्यक्ष मुनरा बेगम को बैठक में स्वयं की जगह दूसरे व्यक्ति को भेजने पर नोटिस जारी किया गया है। मुजफ्फरनगर में कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार पर दुर्व्यवहार के आरोप में जांच के आदेश दिए गए हैं। वाराणसी में तीन अफसरों पर विभागीय कार्रवाई हुई है, जबकि