उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तिथि में परिवर्तन किया गया है। पहले यह उपचुनाव 13 नवंबर को होना था, लेकिन अब इसे 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को चुनाव आयोग ने जानकारी प्रदान की।
उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तिथि में परिवर्तन किया गया है। पहले यह उपचुनाव 13 नवंबर को होना था, लेकिन अब इसे 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को चुनाव आयोग ने जानकारी प्रदान की।
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के दौरान 'जुड़ेंगे...कटेंगे' के नारे पर राजनीतिक गरमागरमी बढ़ चुकी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) वोट के लिए जिहादियों का समर्थन करती है।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को अचानक से दिल्ली के दौरे पर पहुंचे। योगी ने वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिर बाद में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच महत्वपूर्ण चर्चा का समापन हो गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ प्रयागराज महाकुंभ 2025, अयोध्या धाम और नैमिषारण्य धाम के पर्यटन विकास की परियोजनाओं की समीक्षा की।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में "पीएम सूर्य घर योजना" पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पीएम सूर्य घर योजना पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि लखनऊ शहर में इस योजना के अंतर्गत 1.5 लाख सोलर रूफटॉप स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में धर्म और सनातन पर अपने विचार साझा किए, जिससे चर्चा बढ़ गई है। उन्होंने भगवान कृष्ण का उल्लेख करते हुए कहा कि धर्म का अर्थ पलायन नहीं होता है।
दीपावली का त्योहार नजदीक आ रहा है और इसके साथ ही मिलावटखोरी और खराब खाद्य सामग्री का खेल निरंतर शुरू हो गया है। इसी प्रकार के मिलावट को देखते हुए एफएसडीए ने जांच-पड़ताल करनी शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश में मैनुफैक्चर होने वाले मेडिकल डिवाइसेस के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना के अनुसार, लॉजिस्टिक्स, उत्तम कनेक्टिविटी, मेडिकल डिवाइस व फार्मास्यूटिकल पार्कों की स्थापना के लिए विभिन्न प्राधिकरणों में लैंड बैंक एक्सेसिबिलिटी समेत विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है।
सीएम योगी ने महराजगंज में प्रदेश के पहले पीपीपी मोड के केएमसी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया। सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद से ही तराई के जनपदों को लगातार उपेक्षा का दंश झेलना पड़ा। सरकारों के एजेंडे में तराई के क्षेत्र होते ही नहीं थे। मगर अब महराजगंज उपेक्षित नहीं रहा, आज ही यहां 940 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भटहट के पिपरी में बन रहे प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 30 नवंबर तक सभी बचे हुए काम हर हाल में पूरा करें ताकि दिसंबर माह के आयुष विश्वविद्यालय का भव्य उद्घाटन कराया जा सके।
उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में तैनात IAS एवं PCS अधिकारी भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हैं। जब ‘यूपी की बात’ की टीम ने उत्तर प्रदेश के लगभग 65 जिलों की पड़ताल की, तो पाया गया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात IAS अधिकारी जो जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात हैं। उनमें से कई भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सातवीं बोर्ड बैठक की। साथ ही जनपद के विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। सीएम योगी ने आई.जी.आर.एस. एवं सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए और अधिकारियों को चेताया कि फर्जी निस्तारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जनपद में समग्र विकास की व्यवस्था होनी चाहिए।