1. हिन्दी समाचार
  2. अथॉरिटी की बात

अथॉरिटी की बात (Authority Ki Baat News in Hindi)

ग्रेटर नोएडा के किसानों को बड़ा तोहफा, मुआवजा दर में 55.5% बढ़ोतरी

ग्रेटर नोएडा के किसानों को बड़ा तोहफा, मुआवजा दर में 55.5% बढ़ोतरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने किसानों के मुआवजे में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। मुआवजा 4,125 से बढ़कर 6,415 रुपये प्रति वर्ग मीटर होगा। करीब 10 साल बाद 6% आबादी भूखंड देने का प्रावधान भी फिर लागू किया गया है।

यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-32 में विकसित की 6 एकड़ की ग्रीन बेल्ट, 21 हजार पौधों से संवरा हरित क्षेत्र

यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-32 में विकसित की 6 एकड़ की ग्रीन बेल्ट, 21 हजार पौधों से संवरा हरित क्षेत्र

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-32 में Avery Dennison के सहयोग से 6 एकड़ में विकसित ग्रीन बेल्ट का CEO राकेश कुमार सिंह ने लोकार्पण किया। यहां करीब 21 हजार पौधे, लॉन, वॉकिंग ट्रैक और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा विकसित की गई है।

घंघोला के 23 किसानों को मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड

घंघोला के 23 किसानों को मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा के घंघोला गांव के 23 किसानों को लंबे इंतजार के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 6% आबादी भूखंड आवंटित किए। 16 भूखंडों का ड्रा और 7 का सीधे आवंटन किया गया।

नोएडा में ₹85 करोड़ का फ्लाईओवर, 6 सेक्टरों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

नोएडा में ₹85 करोड़ का फ्लाईओवर, 6 सेक्टरों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-148 और सेक्टर-150 के बीच करीब ₹85 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर प्रस्तावित है। इससे सेक्टर-148, 149, 150, 151, 152 और 153 को सीधी क्रॉस-एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी मिलेगी। करीब 2 लाख लोगों और 20 गांवों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। परियोजना से जाम, वाहनों की कतार और आवागमन में लगने वाले समय को कम करने में मदद मिलेगी।

नोएडा के सलारपुर में बनेगा आधुनिक कम्युनिटी हॉल, ₹5.77 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

नोएडा के सलारपुर में बनेगा आधुनिक कम्युनिटी हॉल, ₹5.77 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

नोएडा सेक्टर-81 के ग्राम सलारपुर में ₹576.97 लाख की लागत से आधुनिक कम्युनिटी हॉल बनेगा। ग्रीक थीम पर आधारित दो मंजिला भवन में हॉल, कमरे, ब्राइडल-ग्रूम रूम समेत कई सुविधाएं होंगी।

ग्रेटर नोएडा में स्ट्रे डॉग्स को लेकर पहल, AWHO और Godrej Golf Links में बनेंगे Dog Feeding Points

ग्रेटर नोएडा में स्ट्रे डॉग्स को लेकर पहल, AWHO और Godrej Golf Links में बनेंगे Dog Feeding Points

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्ट्रे डॉग्स की समस्या को लेकर पहल तेज की है। AWHO और गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी में डॉग फीडिंग पॉइंट बनाने पर सहमति बनी है।

देशभक्ति के रंग में रंगा नोएडा, भारत माता के जयकारों से गूंजा माहौल

देशभक्ति के रंग में रंगा नोएडा, भारत माता के जयकारों से गूंजा माहौल

नोएडा के सेक्टर-65 में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट लेने का मौका! नवरात्रि में YEIDA ला सकता है 2 नई रेजिडेंशियल स्कीम

जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट लेने का मौका! नवरात्रि में YEIDA ला सकता है 2 नई रेजिडेंशियल स्कीम

जेवर एयरपोर्ट के पास YEIDA नवरात्रि के दौरान दो नई रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम ला सकता है। LIG के लिए 40 वर्गमीटर और आम वर्ग के लिए 162 से 300 वर्गमीटर तक के प्लॉट प्रस्तावित हैं।

पुस्ता रोड पर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

पुस्ता रोड पर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

नोएडा की पुस्ता रोड पर प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए कब्जे हटाए। कार्रवाई से ट्रैफिक और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है।

नोएडा सेक्टर-164 की सड़क होगी सुरक्षित और सुगम, 3.42 करोड़ से बनेगी सर्विस लेन और सेंट्रल वर्ज

नोएडा सेक्टर-164 की सड़क होगी सुरक्षित और सुगम, 3.42 करोड़ से बनेगी सर्विस लेन और सेंट्रल वर्ज

नोएडा सेक्टर-163 और 164 के बीच 45 मीटर चौड़ी सड़क पर 3.42 करोड़ रुपये की लागत से सर्विस लेन और सेंट्रल वर्ज बनाया जाएगा। परियोजना 6 महीने में पूरी होने की उम्मीद है।

नोएडा सेक्टर-137 को मिलेगी बड़ी सौगात, 4.01 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्र

नोएडा सेक्टर-137 को मिलेगी बड़ी सौगात, 4.01 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्र

नोएडा सेक्टर-137 में करीब 4.01 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। 5000 वर्ग मीटर के भूखंड पर बनने वाले केंद्र में हॉल, कमरे, लॉन और पार्किंग की सुविधा होगी।

सेक्टर-78 में अनधिकृत दुकानों पर नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 3 दुकानें सील

सेक्टर-78 में अनधिकृत दुकानों पर नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 3 दुकानें सील

नोएडा के सेक्टर-78 में ग्रुप हाउसिंग परिसर में अनधिकृत रूप से संचालित 3 दुकानों को नोएडा प्राधिकरण ने सील कर दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

नोएडा अथॉरिटी के सीईओ की बड़ी कार्रवाई, भू माफियाओं से ढाई हजार करोड़ की जमीन कराई मुक्त

नोएडा अथॉरिटी के सीईओ की बड़ी कार्रवाई, भू माफियाओं से ढाई हजार करोड़ की जमीन कराई मुक्त

नोएडा अथॉरिटी के सीईओ कृष्णा करुणेश के निर्देश पर सेक्टर-138 स्थित इलाबास गांव में प्राधिकरण ने करीब 400 बीघा जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया। भू-माफियाओं द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की गई।

नोएडा में बनेगी दो नई ‘मॉडल रोड’, DSC मार्ग और सेक्टर-79 टी-पॉइंट का होगा कायाकल्प

नोएडा में बनेगी दो नई ‘मॉडल रोड’, DSC मार्ग और सेक्टर-79 टी-पॉइंट का होगा कायाकल्प

नोएडा में DSC मार्ग और सेक्टर-79 टी-पॉइंट से जुड़े हिस्से को मॉडल रोड बनाने की तैयारी है। करीब 25.53 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैफिक और सुविधाओं में सुधार होगा।

नोएडा में बारिश के बीच प्राधिकरण का निरीक्षण, सेक्टर 80-82 और 105-108 में नहीं मिला जलभराव

नोएडा में बारिश के बीच प्राधिकरण का निरीक्षण, सेक्टर 80-82 और 105-108 में नहीं मिला जलभराव

नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) ए.के. अरोड़ा ने बारिश के दौरान औद्योगिक और आवासीय सेक्टरों का निरीक्षण किया। सेक्टर 80-82 और 105-108 में जलभराव नहीं मिला। अधिकारियों को नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।