1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. LS Election 2024: वरुण गांधी को रायबरेली से प्रियंका गांधी के सामने मैदान में उतार सकती है भाजपा? कारण जानें…

LS Election 2024: वरुण गांधी को रायबरेली से प्रियंका गांधी के सामने मैदान में उतार सकती है भाजपा? कारण जानें…

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में जिन दो सीटों पर इस समय पार्टियों के साथ लोगों का फोकस है वो है रायबरेली और अमेठी। उल्लेखनीय है कि अभी तक अमेठी और रायबरेली संसदीय सीट से भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
LS Election 2024: वरुण गांधी को रायबरेली से प्रियंका गांधी के सामने मैदान में उतार सकती है भाजपा? कारण जानें…

Lok Sabha Election 2024: अमेठी संसदीय सीट के अलावा कांग्रेस पार्टी ने गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से फिलहाल अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा मैदान पर उतर सकती हैं। वह रायबरेली से 3 मई को नामांकन पत्र भी भर सकती हैं। हालांकि कांग्रेस के जैसे ही भाजपा ने भी अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान रायबरेली सीट के लिए नहीं किया है।

वरुण गांधी को इस सीट से बना सकती है भाजपा प्रत्याशी

सूत्रों के दिए रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा इस सीट से प्रियंका गांधी के खिलाफ वरुण गांधी को चुनावी मैदान पर भेज सकती है। दरअसल, मोदी लहर के बाद भी भाजपा 2014 या 2019 में यह सीट अपने पाले में करने में नाकामयाब रही। रायबरेली सीट को लेकर दिल्ली में आए दिन पार्टियां हिसाब-किताब के मंथन में लगी हैं। वहीं यह भी सूचना मिल रही है कि भाजपा ने ताजे परिवेश को देखते हुए एक आंतरिक सर्वे भी कराया है।

फायरब्रांड नेताओं के नाम पर भी हुआ सर्वे

भारतीय जनता पार्टी ने अपने इस सर्वे में पांच से छह नेताओं का नाम सामने रखा था और मुद्दा था कि प्रियंका गांधी के खिलाफ रायबरेली में पार्टी से किसको उम्मीदवार बनाया जाए। भाजपा ने जिन नेताओं के नाम पर रायबरेली में सर्वे किया है उनमें कुछ यूपी और कुछ बाहरी नेता थे। वहीं इस लिस्ट में सभी फायरब्रांड नेता थे, सूत्रों की बात मानें तो सर्वे में सबसे मजबूत वरुण गांधी का नाम रायबरेली के लिए सबसे ऊपर रहा है।

पीलीभीत से 2019 में वरुण जीते थे चुनाव

वरुण गांधी 2019 आम चुनाव में पीलीभीत सीट से चुनाव जीते थे पर इस बार उनका पीलीभीत से टिकट कट गया था। अब पार्टी चाहती है कि वरुण गांधी रायबरेली से चुनावी मैदान में आएं। सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने इस मुद्दे पर वरुण गांधी से भी बात की है और वरुण गांधी ने इस पर अंतिम फैसला लेने के लिए समय मांगा है।

लेकिन वरुण गांधी की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि रायबरेली में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 3 मई है। गौरतलब है कि जब से वरुण गांधी का टिकट कटा है वह मीडिया के सामने नहीं प्रस्तुत हुए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...