1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: प्रदेश अध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा ने जारी की प्रदेश परिषद की सूची, कल होगा नामांकन

UP News: प्रदेश अध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा ने जारी की प्रदेश परिषद की सूची, कल होगा नामांकन

भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 2 से 3 बजे के बीच होगा।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
UP News: प्रदेश अध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा ने जारी की प्रदेश परिषद की सूची, कल होगा नामांकन

लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश परिषद के सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने नए सदस्यों का चयन किया है। इसके साथ ही चुनावी कार्यक्रम भी घोषित किया गया है।

कल होगा नामांकन, दोपहर 2 से 3 बजे तक प्रक्रिया जारी

भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 2 से 3 बजे के बीच होगा। इसके बाद शाम 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। आवश्यक होने पर प्रदेश परिषद के सदस्य मतदान करेंगे।

कई वरिष्ठ नेता बनाए गए प्रदेश परिषद सदस्य

जारी सूची में पार्टी के कई दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। सांसद डॉ. महेश शर्मा को प्रदेश परिषद का सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही- छत्रपाल सिंह बघेल, देवेंद्र सिंह भोले, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, डॉ. विनोद कुमार बिंद, अरुण पाठक, अशोक कटारिया, अश्वनी त्यागी, राजकुमार महाराज सिंह, तारीक़ मंसूर, पद्म सेन चौधरी को भी परिषद में शामिल किया गया है। इसके अलावा विजय बहादुर पाठक को भी प्रदेश परिषद का सदस्य बनाया गया है, जो संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

चुनाव को लेकर संगठन में उत्साह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संगठन का बड़ा कार्यक्रम माना जाता है। नए सदस्यों की घोषणा के बाद पार्टी संगठन में उत्साह का माहौल है। सभी सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि आवश्यक होने पर वे मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...