1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजनौर में 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना 2027 की स्व-गणना, यहां जानें कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

बिजनौर में 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना 2027 की स्व-गणना, यहां जानें कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Uttar Pradesh News: बिजनौर में जनगणना 2027 के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना होगी। नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर परिवार की 40 बिंदुओं की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। ऐसे में आइए यहां जानें पूरी जानकारी

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
बिजनौर में 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना 2027 की स्व-गणना, यहां जानें कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Uttar Pradesh News: जनगणना 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत 16 नवंबर 2026 से स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें जिले के नागरिक 30 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल (online portal) के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। साथ ही, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जनगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और परिवार के प्रत्येक सदस्य का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं।

16 से 30 नवंबर तक चलेगी स्व-गणना की प्रक्रिया

जानकारी के लिए बता दें जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह के आदेश पर आज शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना 2027 (Census 2027) को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने की। बैठक में उन्होंने बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना का कार्य कराया जाएगा। साथ ही, उन्होंने बताया कि स्व-गणना के लिए आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in निर्धारित की गई है। इस पोर्टल पर परिवार से संबंधित कुल 40 बिंदुओं की जानकारी भरनी होगी। नागरिकों को अपने परिवार के सभी सदस्यों का सही विवरण ऑनलाइन दर्ज करना होगा।

स्व-गणना आईडी रखना होगा सुरक्षित

सीडीओ ने बताया कि ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी। इस आईडी को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। स्व-गणना की अवधि समाप्त होने के बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। वहीं, इस दौरान नागरिकों को प्रगणक के आने पर अपनी स्व-गणना आईडी उपलब्ध करानी होगी, ताकि दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन और आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

जिले में 8500 प्रगणक और 134 फील्ड ट्रेनर तैनात

जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कराने के लिए बिजनौर जिले में 134 फील्ड ट्रेनर और 8500 प्रगणकों की व्यवस्था की गई है। वहीं, 5 नवंबर को विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कंप्यूटर दक्ष कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जागरूकता के लिए होंगे विशेष आयोजन

सीडीओ काकहना है कि 16 से 29 नवंबर तक जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अलग-अलग दिवस आयोजित किए जाएंगे। इनमें युवा एवं खेल दिवस, मीडिया दिवस, शिक्षा दिवस, स्वास्थ्य दिवस, महिला एवं स्वयं सहायता समूह दिवस, स्थानीय शासन दिवस और डिजिटल एक्सेस सहायता दिवस सहित कई कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। सीडीओ ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश और प्रदेश की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों तथा सार्वजनिक सुविधाओं के नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक निवासी की सहभागिता और प्रत्येक व्यक्ति का समावेश जरूरी है। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/sardar-patel-jayanti-run-for-unity-jalaun-dm-sp/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...