1. हिन्दी समाचार
  2. अयोध्या
  3. Ayodhya News: वैदेही भवन की बैठक के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नए CEO जितेंद्र मिश्रा ने क्या कहा?

Ayodhya News: वैदेही भवन की बैठक के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नए CEO जितेंद्र मिश्रा ने क्या कहा?

अयोध्या में वैदेही भवन की बैठक के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि फिलहाल ट्रस्ट की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली को समझा जा रहा है। राम भक्तों के लिए बेहतर सुविधाएं देने का भरोसा जताया।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
Ayodhya News: वैदेही भवन की बैठक के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नए CEO जितेंद्र मिश्रा ने क्या कहा?

अयोध्या। वैदेही भवन में हुई बैठक के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO जितेंद्र मिश्रा बाहर निकले। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिलहाल ट्रस्ट की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली को समझने की प्रक्रिया चल रही है।जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि पहले ट्रस्ट की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली को समझने के बाद वह औपचारिक रूप से अपना पद ग्रहण करेंगे और इसके बाद सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा करेंगे।उन्होंने कहा, “जैसे ही हम एक बार ट्रस्ट की बातों को समझ लेंगे, उसके बाद हम अपना पद ग्रहण करके आप सभी के बीच सारी बातें रखेंगे।”

राम भक्तों के लिए बेहतर सुविधाओं का भरोसा

नवनियुक्त CEO ने राम भक्तों को संदेश देते हुए सभी से अपना आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राम भक्तों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा।

टीम गठन पर अभी चल रही प्लानिंग

नए CEO से जब टीम गठन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस विषय पर फिलहाल प्लानिंग चल रही है। आने वाले समय में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसके अनुसार आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।जितेंद्र मिश्रा के बयान से स्पष्ट है कि नई जिम्मेदारी संभालने के बाद फिलहाल उनका फोकस ट्रस्ट की मौजूदा व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली को समझने पर है। इसके बाद आगे की योजनाओं और टीम से जुड़े फैसलों को लेकर तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...