1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Agra MLC Election Counting: आगरा में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 14-14 टेबलों पर 11 और 20 चक्रों में होगी वोटों की गिनती

Agra MLC Election Counting: आगरा में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 14-14 टेबलों पर 11 और 20 चक्रों में होगी वोटों की गिनती

Agra MLC Election Counting: आगरा की नवीन मंडी समिति में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों की मतगणना सुबह 8 बजे से होगी। 14-14 टेबलों पर वोटों की गिनती, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और यातायात में बदलाव।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
Agra MLC Election Counting: आगरा में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 14-14 टेबलों पर 11 और 20 चक्रों में होगी वोटों की गिनती

Agra MLC Election Counting: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों के चुनाव की मतगणना के लिए आगरा में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें नवीन मंडी समिति में सुबह 8 बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। साथ ही, इस प्रक्रिया में आगरा समेत 12 जिलों के मतपत्र शामिल होंगे। जिसमें दोनों सीटों के लिए अलग-अलग 14-14 टेबल लगाई गई हैं, लेकिन मतगणना पूरी होने में लगने वाला समय वरीयता वाले वोटों की गिनती पर निर्भर करेगा।

शिक्षक और स्नातक सीट के लिए अलग-अलग होंगे मतगणना चक्र

जानकारी के लिए बता दें मतगणना की प्रक्रिया दोनों सीटों पर अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएगी। जिसमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गिनती 11 चक्रों में होगी, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20 चक्र निर्धारित किए गए हैं। इसी वजह से दोनों सीटों के नतीजे एक साथ आने की संभावना नहीं है। वहीं, शिक्षक सीट का परिणाम देर रात या बुधवार सुबह तक आ सकता है, जबकि स्नातक सीट के नतीजे बुधवार को आने की संभावना जताई गई है।

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दरअसल, आगरा की नवीन मंडी समिति में मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन स्तरों पर निगरानी की जाएगी। साथ ही, पूरे केंद्र पर CCTV कैमरों से नजर रखी जाएगी। मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए अधिकृत पहचान पत्र अनिवार्य होगा, जबकि मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी।

भारी वाहनों के लिए बदला गया रूट

मिली जानकारी के अनुसार, मतगणना के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा। साथ ही, रामबाग से बजरंग पेट्रोल पंप के बीच वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस मार्ग का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को यात्रा से पहले रूट डायवर्जन का ध्यान रखना होगा। वरीयता के मतों की गणना में लगने वाला समय भी परिणाम घोषित होने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। इसी कारण दोनों सीटों के अंतिम नतीजे आने में अलग-अलग समय लगने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/varanasi-mlc-election-counting-result-uttar-pradesh-news-update/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...