मथुरा में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के बीच कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है। उन्होंने डॉ. मानवेंद्र सिंह और डॉ. किशोर तिवारी को जिताने की अपील की। जिले में 17,363 मतदाता वोट डाल रहे हैं। निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
