1. हिन्दी समाचार
  2. मथुरा
  3. Mathura : यमुना का बढ़ने लगा जलस्तर, बढ़ा का खतरा

Mathura : यमुना का बढ़ने लगा जलस्तर, बढ़ा का खतरा

Mathura : मथुरा में यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर 165.56 मीटर तक पहुँच गया है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और किसानों की फसलें डूब गई हैं। सीएम ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने तथा कंट्रोल रूम को 24*7 सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को राहत शिविरों के लिए विशेष टीमें गठित करने के आदेश दिए गए हैं।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
Mathura : यमुना का बढ़ने लगा जलस्तर, बढ़ा का खतरा

मथुरा में यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है।जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार गया है। यमुना से सटे क्षेत्रों के लोगों की धड़कन बढ़ना शुरू हो गई हैं। नौहझील क्षेत्र में करीब 10 दिन से बाढ़ जैसे हालात हैं। यमुना का पानी गांव तक पहुंच गया है। किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें डूब गई हैं। इससे पशुओं के लिए चारे का भी इंतजाम नहीं हो पा रहा है। रविवार शाम को 165.56 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड किया गया है, जबकि चेतावनी बिंदु 165.20 मीटर पर है। वही सीएम ने मथुरा में बाढ़ प्रभावित इलाकों के अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए है।

सीएम ने कहा बढ़ के समय राहत और बचाव के लिए बेहतर कोऑर्डिनेशन और क्विक एक्शन जरूरी है साथ ही मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम 24*7 काम करें, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है मुख़्यमंत्री ने साफ़ कहा की हर नागरिक को हर संभव मदद मिले इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश देते हुए राहत शिविरों के लिए स्वास्थ्य टीम गठित करने के निर्देश दिए है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...