1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : ताकि प्रदेश की महिलाएं रहे सुरक्षित, यूपी राज्य महिला आयोग अध्यक्ष की बड़ी पहल

UP News : ताकि प्रदेश की महिलाएं रहे सुरक्षित, यूपी राज्य महिला आयोग अध्यक्ष की बड़ी पहल

UP News : प्रदेश की महिलाएं रहे सुरक्षित...उत्तर प्रदेश की राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह ने डीजीपी उत्तर प्रदेश और परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर मांग की है कि प्रदेश में जितने भी ऑटो रिक्शा और ओला,उबर टैक्सी ड्राईवर है इनकी ड्राइवर सीट के पीछे उनकी पहचान के लिए ड्राइवर का नाम, ड्राइवर का फोन नंबर और उनका आईडी प्रूफ जरुर लिखा होना चाहिए

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
UP News : ताकि प्रदेश की महिलाएं रहे सुरक्षित, यूपी राज्य महिला आयोग अध्यक्ष की बड़ी पहल

UP News : महिला अपराध पर लगाम लगाने के लिए सोमवार को पुलिस विभाग की भूमिका विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया… इस कार्यशाला का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश की राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाक्टर बबीता सिंह चैहान ने अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ती पर माल्य़ापर्ण कर द्वीप प्रज्वलित किया, इस मौके पर उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और चारू चैधरी भी मौजूद थी,

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने अहिल्याबाई के बारे में कहा कि उन्होंने सामाजिक सुधार के लिए कई काम किये है…. जिसमे सती प्रथा का विरोध और शिक्षा का प्रसार प्रमुख है…इस कार्यशाला के पहले सत्र में अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध रूकमणी वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार यादव द्वारा महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों, उनसे सुरक्षा तथा प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला गया |

विशेष रूप से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा घरेलू हिंसा, यौन उत्पीडन, बाल शोषण, 1090 की कार्यप्रणाली, महिला हेल्प डेस्क, एसिड अटैक, पिंक बूथ, आशा ज्योति केन्द्र, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष आदि के बारे में विस्तृत रूप से महिलाओं को दी जाने वाली सहायता के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी…दूसरे सत्र में विभिन्न जनपदों में सदस्यों द्वारा विगत माह में की गयी महिला जनसुनवाई और निरीक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी… तथा आगामी माह में जनसुनवाई एवं आयोग द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई….

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...